फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल विवाह रोकना सबकी जिम्मेदारी : नायब तहसीलदार

Fri, 20 Feb 2026 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। फोटो प्रवक्ता
विज्ञापन
गोहाना। जिला प्रशासन सोनीपत और जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के संयुक्त सहयोग से वीरवार को उपमंडल परिसर गोहाना से बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर नायब तहसीलदार जतिंद्र गिल ने रवाना किया। यह अभियान भारत के निराश्रित और बेसहारा लोगों के लिए एमडीडी ऑफ इंडिया मिशन के तहत चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

अभियान का मुख्य मकसद लोगों को बाल विवाह जैसी कुरीति के दुष्परिणामों के खिलाफ जागरूक करना है। प्रचार वाहन उपमंडल क्षेत्र के गांवों और शहर में जाकर लोगों को जानकारी देगा। नायब तहसीलदार ने कहा कि बाल विवाह समाज के लिए अभिशाप है। यह कानूनन अपराध है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें