सोनीपत। ओल्ड डीसी रोड स्थित मेटल हेल्थ क्लब में उत्तर क्षेत्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की पुरुष पावर लिफ्टरों की टीम चयनित की गई। पावर लिफ्टरों का चयन ट्रायल के माध्यम से किया गया। ट्रायल में प्रदेश भर के विभिन्न जिलों से करीब 200 पावर लिफ्टर ने ट्रायल में प्रतिभागिता की थी।
प्रदेश पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के उप प्रधान व जिला सचिव नीरज आंतिल ने बताया कि ट्रायल में सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग में मुकाबले कराए गए। ट्रायल के माध्यम से उत्तर क्षेत्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की पुरुष वर्गों टीम चयनित की गई। उत्तर क्षेत्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता 7 से 9 फरवरी तक भिवानी में आयोजित की जाएगी। इसमें आठ राज्यों की टीमें प्रतिभागिता करेंगी। प्रतियोगिता में डेडलिफ्ट, स्क्वाट और बेंच प्रेस के मुकाबले आयोजित कराए गए। ट्रायल के सब जूनियर वर्ग के 66 किलो भार वर्ग में सोनीपत के अनुराग, 74 किलो में पियांकुश दहिया ने रजत पदक जीता। सीनियर वर्ग में 93 किलो भार वर्ग में सोनीपत के शिवांक ने स्वर्ण पदक जीता।
इस दौरान प्रदेश पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के सयुंक्त सचिव राजेश कुमार, जिला एसोसिएशन के प्रधान राजकुमार सरदाना, उप प्रधान दीपक आंतिल, कोषाध्यक्ष श्वेता, आईटीबीपी में कार्यरत एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रिंकू डबास, नरेश कुमार, प्रशिक्षक राजू शर्मा व राष्ट्रमंडल पदक विजेता काजल मौजूद रहे।
यह रहे ट्रायल के स्वर्ण पदक विजेता पावर लिफ्टर :
सब जूनियर वर्ग - गौरव (53 किलो, झज्जर), मंजीत (59 किलो, झज्जर), अर्जुन (66, झज्जर), हिमांशु (74, झज्जर), दीपक (83, झज्जर), मोहित (93 किलो, झज्जर), अमित (105, झज्जर), राहुल (120, कैथल), विश्वास (120 किलो से अधिक, झज्जर)।
सीनियर वर्ग : अमन कुमार (59 किलो, झज्जर), विजय (83 किलो, झज्जर), शिवांक (93 किलो, सोनीपत), आरव (105 किलो, सोनीपत)।
जूनियर वर्ग - राजा (53 किलो, झज्जर), अंकित (59, फरीदाबाद), योगेंद्र कुमार (66, झज्जर), दुष्यंत (74, रेवाड़ी), वैभव (83, झज्जर), आशीष (93, झज्जर), सौरभ रोहिल्ला (105,पानीपत), साहिल (120, झज्जर), गगन (120 किलो से अधिक, गुरुग्राम)।