फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कबड्डी प्रतियोगिता में चिरस्मी स्कूल की टीम विजेता

Tue, 21 Jan 2025 02:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 16- सोनीपत के गन्नौर में के गांव चिरस्मी में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में विधायक देवेंद्र
विज्ञापन
गन्नौर। गांव चिरस्मी में दादा नौगजा कबड्डी क्लब की तरफ से आयोजित की गई दो दिवसीय नेशनल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता का समापन किया गया। इसमें चिरस्मी स्कूल की टीम विजेता बनी। प्रतियोगिता के दूसरे दिन बतौर मुख्यातिथि विधायक देवेंद्र कादियान ने शिरकत की।
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता में करीब 34 टीमों के खिलाड़ियों ने प्रतिभागिता की थी। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबले में चिरस्मी स्कूल ने नौल्था की टीम को 27-24 से हराया। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 21 हजार रुपये का नकद व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। दूसरे नंबर नौल्था टीम रही। प्रतियोगिता में संगरूर व दादा नौ गजा कबड्डी क्लब टीम संयुक्त तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में खिलाड़ी राहुल बेस्ट रेडर व मोनू को बेस्ट कैचर का अवार्ड दिया गया। विधायक देवेंद्र कादियान ने विजेता टीम व खिलाड़ियों को इनाम देकर पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने बताया कि खेल से हमारा शरीर तो स्वस्थ होता ही है, साथ में हमारा मन भी अच्छा रहता है। खेल खेलने वाले व्यक्ति को जीवन की कठिनाइयों का सामना करना आ जाता है। एक खिलाड़ी अपने जीवन को सुनियोजित और स्वस्थ रूप में जीता है। आज खेलों के क्षेत्र में भारत और हरियाणा का नाम बढ़ रहा है।
इस दौरान सरपंच जसबीर तूर, राजेश छिक्कारा, रोहताश छिक्कारा, अरुण गोस्वामी, प्रवीन कोच, धर्मबीर नंबरदार, महेंद्र छिक्कारा, रामकुमार, अशोक, मोहित, समुंद्र ठेकेदार व संदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें