फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: योजनाओं व सेवाओं के मूल्यांकन के लिए पहुंची राज्यस्तरीय टीम

Tue, 28 Apr 2026 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत में पीड़ितों से संवाद करती राज्य स्तरीय टीम के सदस्य। विभाग
विज्ञापन
सोनीपत। राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण की योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन व उनकी गुणवत्ता का मूल्यांकन करने के लिए सोमवार को एक राज्यस्तरीय टीम ने जिले का दौरा किया। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देशानुसार गठित फील्ड-बेस्ड असेसमेंट टीम का नेतृत्व सीजेएम-कम-जॉइंट मेंबर सेक्रेटरी मानविका यादव ने किया।
विज्ञापन

टीम ने जिले के विभिन्न स्थानों पर स्थापित लीगल केयर एंड सपोर्ट सेंटर्स का निरीक्षण किया। टीम ने विशेष रूप से एसआरएम यूनिवर्सिटी, एडीआर सेंटर व जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में स्थित लीगल केयर एंड सपोर्ट सेंटर का बारीकी से अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान टीम ने आमजन को प्रदान की जा रही निशुल्क कानूनी सहायता, अभिलेखों के रख-रखाव एवं स्टाफ की कार्यप्रणाली का गहन मूल्यांकन किया। इसके साथ ही टीम ने पॉक्सो एवं एसिड अटैक पीड़ितों से संवाद कर उनके अनुभवों एवं समस्याओं के संबंध में फीडबैक भी प्राप्त किया।
विज्ञापन

मानविका यादव ने उपस्थित अधिकारियों एवं स्टाफ को निर्देश दिए कि प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को सरल, सुलभ एवं त्वरित न्याय उपलब्ध कराया जाए ताकि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विधिक सेवाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंच सके।
जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में निरीक्षण के दौरान बाल संरक्षण से जुड़े मामलों में दी जा रही विधिक सहायता एवं सेवाओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर सीजेएम-कम-सेक्रेटरी, डीएलएसए प्रचेता सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें