फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एआईयूटीयूसी का प्रदेशस्तरीय सम्मेलन शुरू, कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस

Sun, 24 Nov 2024 05:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय श्रमिक संगठन एआईयूटीयूसी के सदस्यों ने शनिवार को रेलवे स्टेशन से कुम्हार धर्मशाला तक जुलूस निकाला। इसके बाद धर्मशाला में दो दिवसीय प्रदेशस्तरीय सम्मेलन की शुरुआत हुई। सम्मेलन की शुरुआत में लाल झंडा फहराया गया और शहीद वेदी पर माल्यार्पण किया गया।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय सचिव मंडल सदस्य कामरेड अरुण कुमार सिंह ने कहा कि सरकार सिर्फ चंद पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है। महंगाई मजदूरों व आम जनता की कमर तोड़ रही है। नौकरियों पर तलवार लटका रही है। श्रम कानून को समाप्त करके मजदूर कर्मचारी विरोधी चार लेबर कोड बना दिए गए हैं। परियोजना कार्यकर्ताओं को न्यूनतम वेतन नहीं मिलता। उनको सरकारी कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि हमें संगठन को मजबूत करना होगा।
15 से 17 दिसंबर तक अखिल भारतीय सम्मेलन ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित किया जाएगा। अधिवेशन के पहले दिन 26 सूत्री मांग पत्र पारित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कॉमरेड राजेंद्र सिंह ने की। संचालन प्रदेश सचिव कामरेड हरिप्रकाश ने किया। सम्मेलन में कामरेड रामफल, मेहर सिंह, गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन के राज्य नेता विनोद शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें