फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कोहरे में सड़कों पर नहीं दिखाई देते धूमिल संकेतक

Sun, 24 Nov 2024 05:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है। जिले में सुबह-शाम ठंडी हवा चलने से स्मॉग के साथ ही कोहरा के प्रभाव से हल्की राहत मिली, लेकिन आगामी दिनों में कोहरे में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के पूरे इंतजाम नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

दिसंबर से फरवरी तक सुबह-शाम कोहरा छाया रहेगा। कोहरे में यातायात नियंत्रित करने के लिए लगाए गए संकेतक के धूमिल होने से हादसों में इजाफा होने का भय बन सकता है। वहीं कई जगह संकेतक झाड़ियों व पेड़ों की शाखाओं में भी छिपे रहते हैं। अधिकारियों का इस ओर ध्यान नहीं है।
सर्दी में कोहरा छाने के बाद दृश्यता काफी कम हो जाती है। यहां तक कि दिन में यह 20 से 50 मीटर तक रहती है तो रात को 20 मीटर से भी कम हो जाती है। ऐसे में वाहनों की गति धीमी होगी। इससे शहर के साथ ही गांवों की सड़कों व संपर्क मार्गों पर बने अंधे मोड़ वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन सकते हैं। धूमिल संकेतक हादसे का सबब बनते हैं। कोहरे में सड़कों पर वाहन चालकों के लिए जितना सफेद पट्टी मददगार साबित होती है, उतना ही संकेतक भी सहायक का काम करते हैं। वहीं, जिलाभर में यातायात को सुचारु रखने के लिए लगाए गए संकेतकों की स्थिति ठीक नहीं है। सड़कों के सुधार पर करोड़ों रुपये लगाने के बावजूद जिले में पूरे इंतजाम नदारद हैं।
विज्ञापन

कोहरे में कारगर साबित होते हैं संकेतक
जिलेभर की सड़कों पर कहीं जानकारी देने वाले सांकेतिक चिह्न गायब हैं तो कुछ चिह्न के बोर्ड सड़क किनारे झाड़ियों में छिप गए हैं। ज्यादातर संकेतक जहां मिट गए हैं, वहीं कई पर तो लोगों ने अपने प्रचार के पोस्टर तक चस्पा कर रखे हैं। ऐसी हालात में कोहरे के चलते सड़क हादसे की आशंका बढ़ जाती है। खासकर संकेतक कोहरे में वाहन चालकों के लिए काफी कारगर साबित हो सकते है। उधर, अधिकारी सड़कों पर सुरक्षा के पूरे इंतजाम करने के निर्देश दिए जाने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं। प्रशासन को इस पर ठोस कदम उठाने चाहिए।
कई सड़कों पर संकेतक गायब
शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की अधिकतर सड़कों से संकेतक चिह्न गायब हैं। बहालगढ़ रोड, ककरोई रोड, रोहतक रोड, एटलस रोड, ओल्ड डीसी रोड, कालूपुर चुंगी के पास, मुरथल रोड, सलीमसर माजरा, सोनीपत-खरखौदा, गोहाना-सोनीपत मार्ग, रोहट के पास, हुल्लाहेड़ी, पिनाना, मोहाना रोड, महलाना, तिहाड़, भठगांव, पैरलल नहरों के बीच बने मार्ग, सोनीपत-खरखौदा रोड सहित कई संपर्क मार्गों व सेक्टरों की सड़कों पर अधिकतर जगह संकेतक का अभाव है। वहीं अधिकतर जगह संकेतक पेड़ों की शाखाओं में छिपे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें