संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। अंतर महाविद्यालय राज्यस्तरीय बास्केटबॉल महिला एवं पुरुष वर्ग में एमकेजेके कॉलेज रोहतक व यूटीडी एमडीयू की टीम ने मैच जीतकर खिताब हासिल किया है। पंडित नेकी राम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में आयोजित स्पर्धा का शनिवार समापन हुआ। दोनों के फाइनल मुकाबले संघर्षपूर्ण व रोमांचक रहे।
महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में एमकेजेके कॉलेज रोहतक की टीम ने टीकाराम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत की टीम को 45-39 के अंतर से पराजित किया। दोनों टीमों के बीच मुकाबला अंतिम मिनट तक बराबरी का रहा लेकिन एमकेजेके कॉलेज की टीम ने बेहतर रणनीति और टीमवर्क के बल पर जीत हासिल की।
वहीं, पुरुष वर्ग के फाइनल मैच में यूटीडी एमडीयू रोहतक और मेजबान पंडित नेकी राम शर्मा राजकीय महाविद्यालय रोहतक की टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। यूटीडी टीम ने मात्र दो अंकों के अंतर से 65-63 से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता की ट्रॉफी अपने नाम की।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर भगत सिंह राठी उपस्थित रहे। राजकीय महिला महाविद्यालय करनाल से एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. बलबीर सैनी पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद रहे।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुरेंद्र सांगवान, डॉ. अनूप राठी, अजय जून, डॉ. भूपेंद्र सिंह, डॉ. जयपाल, डॉ. धर्मेंद्र, डॉ. मस्तराम, डॉ. प्रवीण धायल, डॉ. राजेश विकास सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।
22...पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में आयोजित राज्यस्तरीय इंटर कॉलेज बॉस्केटबॉल प्रतिय
22...पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में आयोजित राज्यस्तरीय इंटर कॉलेज बॉस्केटबॉल प्रतिय