फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नए कुलपति की नियुक्ति के लिए ईसी की बैठक नहीं बुलाने पर कर्मचारी संघ ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
15 सितंबर, 7 और 23 अक्तूबर को सरकार ने भेजे पत्र, फिर भी बैठक नहीं होने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल में नए कुलपति की नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए कार्यकारी परिषद (ईसी) की बैठक नहीं बुलाए जाने पर कर्मचारी संघ ने नाराजगी जताई है। संघ ने वर्तमान कुलपति प्रो. प्रकाश सिंह पर बैठक टालने का आरोप लगाते हुए सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है। कर्मचारियों ने जल्द नए और अनुभवी कुलपति की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन शुरू करेंगे।
कर्मचारी संघ के प्रधान सुरेश पुट्ठी ने बताया कि सरकार की ओर से 15 सितंबर को पहली बार ईसी की बैठक बुलाने के लिए पत्र भेजा गया था। इसके बाद 7 अक्तूबर को दोबारा निर्देश जारी किए गए। बैठक का एकमात्र एजेंडा नए कुलपति की नियुक्ति के लिए गठित होने वाली सर्च कमेटी में ईसी के दो सदस्यों के नाम नामित करना था। इसके बावजूद बैठक नहीं बुलाई गई। संघ के अनुसार, सरकार ने 23 अक्तूबर को तीसरा पत्र जारी कर जल्द बैठक आयोजित करने और दोनों सदस्यों के नाम भेजने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कभी रजिस्ट्रार तो कभी अतिरिक्त एजेंडे का हवाला
सुरेश पुट्ठी ने आरोप लगाया कि कुलपति ईसी के अध्यक्ष होने के बावजूद बैठक की तारीख तय नहीं कर रहे हैं। कभी मामला रजिस्ट्रार के पास भेज दिया जाता है तो कभी बैठक में अन्य एजेंडे शामिल करने की अनुमति मांगी जाती है। जबकि सरकार की ओर से स्पष्ट रूप से एकल एजेंडे पर बैठक बुलाने के निर्देश दिए जा चुके हैं।कर्मचारी संघ ने सरकार से मामले का संज्ञान लेकर ईसी की बैठक सुनिश्चित कराने और नए कुलपति की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पूरी कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें