फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएस विजय ढुल ने वर्ल्ड पुलिस गेम्स में जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
चीन में वर्ल्ड पुलिस गेम्स में डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीतने के बाद आईपीएस विजय ढुल। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
राई (सोनीपत)। गांव रसोई के रहने वाले आईपीएस विजय ढुल ने चीन में हुए 18वें वर्ल्ड पुलिस गेम्स में डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीता। विजय ढुल के कांस्य पदक जीतने पर गांव और परिजनों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

आईपीएस विजय ढुल के चाचा रणबीर ने बताया कि विजय की शुरूआती पढ़ाई गांव के ही मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय में हुई है। 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज से स्नातक की शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद विजय ढुल ने 2012 में यूपीएससी की परीक्षा पास कर आईपीएस चुने गए। उन्होंने बताया कि फिलहाल विजय ढुल वर्तमान में लखनऊ में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात हैं, इससे पहले वह मेरठ, नोएडा व बस्ती में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। विजय ने मर्चेंट नेवी में भी अपनी सेवाएं दी हैं। रणबीर सिंह ने बताया कि विजय ढुल के गांव पहुंचने पर स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें