फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलॉटमेंट की दौड़ के पहले चरण में छह स्कूल व एकेडमी बाहर

Sun, 06 Nov 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
स्कूल व एकेडमी संचालकों के कागजों को वेरीफिकेशन करते खेल अधिकारी। - फोटो : sonipat
विज्ञापन
स्वर्ण जयंती वर्ष के दौरान प्रदेश सरकार की ओर से जिले भर में 20 स्वर्ण जयंती खेल नर्सरी खोली जाएगी। शनिवार को सुभाष स्टेडियम में हुई नर्सरी अलॉटमेंट की प्रक्रिया के पहले चरण में ही छह स्कूल व एकेडमी हुई बाहर दौड़ से बाहर हो गई। खेल विभाग के मुख्यालय द्वारा गठित सात सदस्यीय टीम के सामने 42 स्कूल व एकेडमी संचालकों ने वेरीफिकेशन करवाई। जिसके बाद टीम की ओर से फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कर गई, जो सोमवार को मुख्यालय भेजी जाएगी। अब 42 स्कूल व एकेडमी में 20 खेल नर्सरी खोले जाने की मुहर मुख्यालय की ओर से लगेगी। 
विज्ञापन


रोहतक जॉन की बनाई गई टीम में शामिल जुगमिंद्र सिंह डीएसवाईएओ जींद, प्रेम सिंह हुड्डा डीएसवाईएओ सोनीपत, उषा राजपाल कबड्डी प्रशिक्षक कुरुक्षेत्र, सुकन्या यादव हॉकी प्रशिक्षका झज्जर, विनोद बाला हॉकी प्रशिक्षका जींद, राजेंद्र पाल कार्यकारी डीएसवाईएओ पानीपत, धर्मपाल दहिया सहायक सोनीपत की ओर से वेरिफिकेशन की गई। नर्सरियों को खोलने के लिए 48 स्कूल व एकेडमी संचालकों ने खेल विभाग को अप्लाई किया था। वेरिफिकेशन के दौरान 6 स्कूल व एकेडमी संचालक नहीं पहुंच सके।

खेल विभाग की ओर से सोनीपत जिले में 20 खेल नर्सरियां खोली जाएंगी, जिसमें लड़के व लड़कों की 10-10 नर्सरी होगी। स्वर्ण जयंती खेल नर्सरियों में 8 से 14 साल तक के सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के बच्चों को दाखिला दिया जाएगा। खेल नर्सरी में दाखिला पाने वाले बच्चों को पढ़ाई के दौरान प्रति माह कम से कम 22 दिन प्रशिक्षण सत्र में खेल प्रशिक्षक (कोच) द्वारा प्रशिक्षण दिला कर खिलाड़ियों की पौध तैयार की जाएगी। 
विज्ञापन


20 नर्सरियां में अस्थायी कोच की होगी भर्ती   
विभाग की ओर से हॉकी, फुटबाल, वालीबाल, बॉक्सिंग, कुश्ती, कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स, तीरंदाजी, हैंडबाल व तीरंदाजी आदि खेलों की 2-2 नर्सरी स्कूलों व एकेडमी में दी जाएंगी। लड़के व लड़कियों की 10-10 खेल नर्सियां होगी। प्रत्येक नर्सरी में 25 खिलाड़ी शामिल किए जाएंगे। वर्तमान में इन खेलों के लिए प्रशिक्षण देने हेतु कोच सीमित मात्रा में है। विभाग के पास खो-खो व तीरंदाजी का एक भी प्रशिक्षक नहीं है। वहीं, फुटबाल, वॉलीबाल, बॉक्सिंग, कबड्डी, एथलेटिक्स व हैंडबाल का सिर्फ एक-एक कोच है। खेल अधिकारी के मुताबिक, नर्सरियों में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए अस्थायी तौर पर कोच को तैनात किया जाएगा। सरकार की ओर से 15 हजार रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।

पहले चरण में ये हुए बाहर
- डीवीएम मॉडर्न हाई स्कूल, टिकोला
-ब्रह्मशक्ति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, थाना कलां
- एसएम हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सोनीपत
- अनिल कुश्ती एकेडमी, रायपुर
-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जुआं
-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जसराणा

नर्सरी अलॉटमेंट प्रक्रिया के पहले चरण में छह स्कूल व एकेडमी संचालक नहीं पहुंच सके। बाकी स्कूल व एकेडमी संचालकों के कागजों की जांच की गई। जिसकी सूची तैयार कर ली गई है, सोमवार को इसकी रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी। 
विज्ञापन

प्रेम सिंह हुड्डा, जिल खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी, सोनीपत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें