सोनीपत। युवक ने पुलिसकर्मियों पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। यह घटना सीसीटीवी में दिख रही है। दोनों एसपीओ थे और उन्हें निलंबित कर दिया गया है।
बबलू का कहना है कि पुलिसकर्मी बताकर उनके साथ दो लोगों ने मारपीट की। वह सुबह दुकान से बैंक जाने के लिए निकले थे। रास्ते में उन्हें रोक लिया गया। एक पुलिसकर्मी ने खुद को सीआईए से बताया और बाइक के कागज मांगे। बबलू ने जब पहचान पूछी तो वह बाइक पर बैठ गया। उसका एक साथी दूसरी बाइक पर था। दोनों उसे दुकान तक ले गए। वहां उसे थप्पड़ मारे गए। युवक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। साथ ही इसका वीडियो वायरल हो गया।
मामले की जांच की गई तो पता लगा कि दोनों स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) थे। एसीपी राहुल देव ने बताया कि दोनों को निलंबित कर दिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जाएगी। संवाद