फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सोनीपत-गोहाना स्टेशन के पुनर्विकास में और लगेंगे तीन माह

Sat, 03 May 2025 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 08- सोनीपत स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन परियोजना के तहत निर्माणाधीन प्रवेश द्वार। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। अमृत भारत स्टेशन परियोजना के तहत सोनीपत व गोहाना स्टेशन पर चल रहे 44 करोड़ रुपये की लागत से नवीनीकरण के कार्य निर्धारित समय बीतने के बावजूद पूरे नहीं हुए हैं। ऐसे में दोनों स्टेशनों पर अप्रैल के बाद यात्रियों को एयरपोर्ट की तर्ज पर आधुनिकता सुविधाएं मुहैया करवाने के दावे पूरे नहीं हो पाए हैं। दोनों स्टेशनों पर फिलहाल भवन निर्माण के 80 फीसदी कार्य ही पूरे हो पाए हैं। काम की गति धीमी होने से यात्रियों को सुविधाओं के लिए तीन महीने तक और इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ 6 अगस्त 2023 को वर्चुअल माध्यम से सोनीपत व गोहाना स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखी थी। परियोजना के तहत सोनीपत स्टेशन पर 29 करोड़ व गोहाना स्टेशन पर 15 करोड़ रुपये से कार्य करवाए जा रहे हैं। मॉडल स्टेशन का दर्जा प्राप्त कर चुके सोनीपत स्टेशन पर 600 वर्ग मीटर में बनने वाले 45 फीट चौड़े एक मंजिला भवन में एक साथ 450 यात्रियों के एकत्रित होने की व्यवस्था होगी। ए ग्रेड श्रेणी में शामिल रेलवे स्टेशन से रोजाना 40 हजार यात्री दिल्ली व अंबाला रूट पर आवागमन करते हैं। यात्रियों को महाभारत कालीन इतिहास से जोड़ने के लिए सोनीपत के प्रवेश द्वार पर पांच पांडव भाइयों के नाम से गुंबद बनाए जाने हैं, लेकिन यह योजना फिलहाल आर्किटेक्ट के डिजाइन तैयार करने तक सिमटी है।
सोनीपत स्टेशन पर की जाने वाली व्यवस्थाएं
सोनीपत स्टेशन पर एक और 12 फीट चौड़ा फुटओवर ब्रिज, ऑटोमेटिक लाइट सिस्टम, रेलवे मेल सर्विस कार्यालय, व्यावसायिक केंद्र, फूड प्लाजा, प्रतीक्षालय, सुविधाजनक बुकिंग कार्यालय, बड़ा प्रतीक्षालय हॉल, आधुनिक शेड जैसी सुविधाओं पर काम चल रहा है। साथ ही सभी प्लेटफार्म पर स्वचालित सीढ़ियां, प्लेटफार्म नंबर-1 व 2 पर लिफ्ट, सर्कुलेटिंग क्षेत्र में पार्किंग, दिव्यांग लोगों की सुविधा के लिए प्रवेशद्वार पर रैंप, शौचालय, जल बूथ, आधुनिक शौचालयों का निर्माण किया जाना है।
विज्ञापन

गोहाना स्टेशन पर की जाने वाली व्यवस्थाएं

गोहाना स्टेशन के सुंदरीकरण के लिए प्रवेश द्वार, ऊंचे प्लेटफार्म, दो लिफ्ट, आधुनिक शेड लगाने के साथ एक और फुट ओवरब्रिज का निर्माण किया जाना है। इसके अलावा पार्किंग में टाइल्स, प्रवेश द्वार पर एसी वेटिंग हॉल, आधुनिक शौचालय, जल बूथ व आधुनिक रोड व्यवस्था भी शामिल है। एलईडी लाइटिंग लगाने के साथ सोलर प्लांट स्थापित किया जाना है। साथ ही वर्टिकल गार्डन का प्रावधान भी रखा गया है।
वर्जन
अमृत भारत स्टेशन परियोजना के तहत सोनीपत-गोहाना स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाने के लिए पुनर्विकास के विभिन्न कार्य जारी हैं। फिलहाल दोनों स्टेशनों पर भवन निर्माण का 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। अन्य कार्यों को करने के लिए तीन माह का समय बढ़ाया गया है, ताकि यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिल सकें। -पुष्पेश रमण त्रिपाठी, रेल प्रबंधक (डीआरएम), दिल्ली मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें