फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय में होने वाले विशेष जनसंपर्क कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेते एसड
सोनीपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 15 जून को लघु सचिवालय स्थित सरल केंद्र में विशेष जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा मुख्य अतिथि होंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एसडीएम सुभाष चंद्र ने सरल केंद्र का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रदर्शनी, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग और अन्य सुविधाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
कार्यक्रम में केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें आमजन को योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही लाभार्थियों को भी आमंत्रित किया जाएगा, ताकि वे अपने अनुभव साझा कर सकें।