फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर हुड़दंगबाजी और सार्वजनिक जगहों पर भीड़ जमा करने वाले जाएंगे जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कोरोना संक्रमण काल में सरकार की हिदायतों की पालना के लिए पुलिस और प्रशासन सतर्क हो गया है। इस बार हुड़दंगबाजी करने और सार्वजनिक स्थान पर भीड़ एकत्रित करने वालों की होली जेल में मनेगी। प्रशासन ने जिले को 31 जोन में बांटकर 1600 पुलिस कर्मी तैनात किए हैं। होली व दुल्हेंडी के दिन पुलिस की 28 पीसीआर व 73 बाइक राइडर पूरे क्षेत्र में निगरानी रखेंगे। साथ ही नशा कर हुड़दंग करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को अल्कोहल सेंसर उपलब्ध करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता जगजीत सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण इस बार होली पर्व पर सरकार ने हिदायत जारी की है। होली पर्व सार्वजनिक स्थान पर मनाने पर रोक लगाई गई है। ऐसे में अपने परिवार के साथ ही पर्व मनाना चाहिए। कुछ लोग होली के मौकों पर लड़कियों व महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने से भी पीछे नहीं रहते। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में होली के दिन रंजिशन झगड़े अधिक होते हैं। लोग शांति से होली पर्व मनाएं इसके लिए पुलिस ने पहले से ही तैयारी कर ली है। जिले को 31 जोन में बांटा गया है। साथ ही 28 पीसीआर और 73 बाइक राइडर होली पर गश्त कर हुड़दंगियों व सार्वजनिक स्थान पर होली खेलने वालों की निगरानी करेंगे। एसपी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शराब के नशे में पकड़े गए लोगों को होली पर्व पर जेल के अंदर बंद रखा जाएगा। सार्वजनिक रूप से होली मनाने पर जुर्माने के साथ ही जेल भी हो सकती है।
वाहन सवारों व लड़कियों पर गुब्बारे न फेंके
पुलिस ने हुड़दंग करने वालों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वाहन चालकों व महिलाओं व लड़कियों पर गुब्बारे न फेंके। गुब्बारे फेंकने वालों के खिलाफ पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी। साथ ही सार्वजनिक वस्तुओं को नुकसान पहुंचाने वालों से भी सख्ती से निपटा जाएगा। सुरक्षा के लिए जगह-जगह महिला व पुरुष पुलिस कर्मियों को सादे कपड़ों में तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चौकस करने के लिए गश्त करने के निर्देश दिए हैं। पीसीआर व बाइक राइडर की विशेष गश्त सुनिश्चित की गई है। सभी जिला वासियों को होली की शुभकामनाएं। सभी लोग त्योहार को भाईचारे व सौहार्द के साथ कोरोना से बचाव के लिए जारी हिदायतों का पालन करते हुए मनाएं। सार्वजनिक रूप से होली मनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, उन्हें जेल भी हो सकती है। - जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें