फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी के शीशे से पार होकर शराब कारोबारी की बाजू में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव भठगांव के पास शुक्रवार देर शाम फॉरच्यूनर गाड़ी में सवार शराब कारोबारी पर बाइक सवार दो युवकों ने तीन गोलियां चलाई। एक गोली गाड़ी के शीशे से पार होकर शराब कारोबारी की बाजू में जा लगी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। घायल शराब कारोबारी को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल के बयान लेकर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मयूर विहार की गली नंबर-12 निवासी राकेश ने सदर थाना पुलिस को बताया कि वह शराब का कारोबार करता है। शुक्रवार देर शाम अपनी फॉरच्यूनर गाड़ी में सवार होकर नकलोई निवासी अंकित के साथ गांव रतनगढ़ स्थित शराब ठेके से गांव भठगांव आ रहा था। इस दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक आए। बाइक चालक ने हेलमेट पहन रखा था जबकि उसके साथ ने मुंह पर कपड़ा ढक रखा था। आरोपियों ने उन पर तीन गोलियां चलाई। इस दौरान एक गोली गाड़ी के शीशे से पार निकलकर उसकी बाजू में आ गई। उसके साथी ने उसे तुरंत बहालगढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
गांव भठगांव के पास शराब कारोबारी ने बाइक सवार दो युवकों पर तीन फायर करने का आरोप लगाया है। एक गोली कारोबारी की बाजू में लगी है। हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। - सुरेश, जांच अधिकारी, थाना सदर, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें