फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विधानसभा में गूंजी सोनीपत की आवाज, विधायकों ने उठाईं समस्याएं

Wed, 20 Nov 2024 03:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 47- सोनीपत के बरोदा हलका के कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल विधानसभा में खेल सुविधाओं का मुद
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सोनीपत की आवाज फिर से गूंजी। सोनीपत विधायक निखिल मदान ने विधानसभा में शहर के बहालगढ़ रोड सेक्टर-3 में प्रस्तावित नई ऑटो मार्केट को विकसित कर जल्द शुरू करने की मांग रखी। मदान ने कहा कि ऑटो मार्केट के लिए एचएसवीपी विभाग की तरफ से सेक्टर-3 में जगह चिह्नित कर दी जा चुकी है। वहां दुकानों के मूल्य निर्धारित कर नीलामी करवाने का कार्य बाकी है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि वर्तमान में 350 के लगभग दुकानदार नई ऑटो मार्केट में दुकान लेने के लिए तैयार हैं। पुरानी ऑटो मार्केट के सेक्टर-तीन नई ऑटो मार्केट में शिफ्ट होने के बाद दुकानदारों व शहरवासियों को जाम से स्थायी राहत मिलेगी। इससे पूर्व में भी विधायक निखिल मदान ने सोनीपत शहर के प्रमुख मुद्दों को विधानसभा में मजबूत तरीके से रखा था, जिसमें मिशन चौक की तरफ उतरने वाले आरओबी को चौड़ा करने, सोनीपत तक मेट्रो रेल एवं रैपिड मेट्रो सेवा का विस्तार करने, बस स्टैंड को शहर से बाहर शिफ्ट करने, सामान्य अस्पताल के नवीनीकरण व चिकित्सकों की कमी पूरी करना शामिल था। संवाद
-
कुंडली में ट्रामा सेंटर, 100 बेड का अस्पताल बनाया जाए : कृष्णा गहलावत

सोनीपत। हरियाणा विधानसभा सत्र के चौथे दिन राई से विधायक कृष्णा गहलावत ने विधानसभा क्षेत्र की मांगें प्रमुखता से रखीं। उन्होंने कहा कि कुंडली गांव में एक ट्रामा सेंटर व 100 बेड का अस्पताल बनाया जाए। उनके विधानसभा क्षेत्र में एक भी अच्छा अस्पताल नहीं है। यह लोगों की जरूरत व मांग है। उन्होंने अटेरना गांव में एक कॉलेज की भी मांग रखी, ताकि क्षेत्र में बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके। उन्होंने कहा कि राई विधानसभा क्षेत्र औद्योगिक हब के रूप में उभरा है। जाखौली गांव में उच्चस्तरीय आईटीआई का निर्माण किया जाए, ताकि बच्चे तकनीक से शिक्षित हो कर रोजगार प्राप्त कर सकें। उन्होंने राई विधानसभा क्षेत्र की सभी सड़कों की मरम्मत करवाने व चौड़ा करने की मांग रखी। संवाद
विज्ञापन


विधायक पवन खरखौदा ने उठाईं खरखौदा हलके की समस्याएं

खरखौदा। विधायक पवन खरखौदा ने विधानसभा सत्र के दौरान हलके की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि खरखौदा अनाज मंडी पूरे जिले की सबसे छोटी अनाज मंडी है, लेकिन राजस्व सबसे ज्यादा देती है। ऐसे में खरखौदा अनाज मंडी में सुविधाओं को बढ़ाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि खरखौदा में 70 से 80 वर्षों से हजारों लोग नगर पालिका की जमीन पर रह रहे हैं। ऐसे में एक रिजर्व प्राइज रख उनको इस जमीन का मालिकाना हक देकर समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। संवाद

विधायक इंदुराज ने विधानसभा उठाया में खेल परिसरों की दुर्दशा का मुद्दा
गोहाना। बरोदा विधानसभा के कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल ने हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र में मंगलवार को राजीव गांधी खेल परिसर एवं मिनी स्टेडियम का मुद्दा उठाते हुए उनकी दुर्दशा के बारे में चर्चा की। उन्होंने खेल परिसरों की दशा सुधारने और यहां खेल सुविधाएं बढ़ाने की मांग की। विधायक इंदुराज नरवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल में युवाओं की खेल प्रतिभा तराशने के लिए विभिन्न गांवों में भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के नाम से खेल परिसर एवं स्टेडियमों का निर्माण किया गया था। इन खेल परिसरों व स्टेडियमों की हालत खस्ता हो चुकी है। खेल परिसरों में घास उगी हुई है और चहारदीवारी व भवन भी जर्जर हो चुके हैं। संवाद

फोटो 47- सोनीपत के बरोदा हलका के कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल विधानसभा में खेल सुविधाओं का मुद

फोटो 47- सोनीपत के बरोदा हलका के कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल विधानसभा में खेल सुविधाओं का मुद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें