फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदला मौसम का मिजाज, सुबह से ही हो रही बूंदाबांदी

विज्ञापन
सोनीपत में बूंदाबांदी के बीच स्कूटी पर छाता लेकर जाते सवार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सोनीपत: जिले में बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम का मिजाज बदल गया। मंगलवार रात से ही आसमान में बादल छा गए थे और बुधवार सुबह बूंदाबांदी का दौर शुरू हो गया। बारिश के साथ ही वातावरण में हल्का कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार दो दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी के आसार भी बने रहेंगे। बुधवार सुबह से बंदाबांदी शुरू हो गई। मौसम विभाग ने पहले ही पश्चिमी विक्षोभ को लेकर अलर्ट जारी किया था। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार दो दिन तक बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान है। गेहूं की फसल में किसान पहली सिंचाई कर रहे हैं। तेज बारिश हो जाती है तो गेहूं की फसल की सिंचाई हो जाएगी। बूंदाबांदी से सडक़ों पर कीचड़ फैल गया है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही ठंड के बीच बूंदाबांदी से लोगों को परेशानी हो रही है। बूंदाबांदी के बीच न्यूनतम और अधिकतम तापमान में महज दो डिग्री का अंतर रह गया है। अधिकतम तापमान जहां 15 डिग्री सेल्सियस है वहीं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सोनीपत में एनएच 44 पर बूंदाबांदी और हल्के कोहरे के बीच गुजरते वाहन चालक - फोटो : Amar Ujala
सोनीपत में एनएच 44 पर बूंदाबांदी और हल्के कोहरे के बीच गुजरते वाहन चालक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें