फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat Weather: कोहरा बना मुसीबत; रात को दृश्यता पांच मीटर तक सिमटकर रह गई, दस घंटे तक की देरी से चली ट्रेनें

Thu, 28 Dec 2023 12:23 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, बुधवार को यह 9.8 डिग्री था। वहीं, कोहरे का असर बरकरार रहने से वीरवार को भी ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा। लंबी दूरी की ट्रेनें दस घंटे तक की देरी से चलीं।
विज्ञापन
सोनीपत में छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत में लगातार तीसरे दिन भी कोहरे का प्रभाव बरकरार रहा। बुधवार के मुकाबले कोहरा हल्का रहा। बुधवार को दृश्यता 5 मीटर तक सिमटकर रह थी, जबकि वीरवार सुबह दृश्यता 20 मीटर रही। देर रात हाईवे पर दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। हाईवे पर वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे थे। मौसम विशेषज्ञों ने अभी कोहरे का असर बरकरार रहने के आसार जताए हैं।

विज्ञापन


जिले में मंगलवार रात से कोहरा छाया हुआ है। बुधवार को दिनभर सूर्य के दर्शन नहीं हुए थे। जिस कारण ठंड में भी इजाफा हुआ। अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही हैं। जबकि न्यूनतम तापमान बढ़ रहा है। वीरवार सुबह जिले का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, बुधवार को यह 9.8 डिग्री था। कोहरे के कम होते प्रभाव से धूप निकलने के भी आसार नजर आ रहे हैं। धूप निकलने पर ही लोगों केा ठंड से कुछ हद तक राहत मिल सकेगी और वाहन भी गति पकड़ सकेंगे।

दस घंटे तक की देरी से चल रही ट्रेनें
कोहरे का असर बरकरार रहने से वीरवार को भी ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा। लंबी दूरी की ट्रेनें दस घंटे तक की देरी से चलीं। वहीं सवारी गाड़ियां भी आधे से एक घंटे की देरी से चल रही हैं। जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लंबी दूरी की ट्रेनों के घंटों देरी से चलने के कारण कुछ यात्री अपनी यात्रा स्थगित कर रहे थे तो कुछ बसों का सहारा ले रहे हैं। आम्रपाली एक्सप्रेस सात घंटे, मालवा एक्सप्रेस नौ घंटे, बठिंडा एक्सप्रेस चार घंटे, नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस तीन घंटे तो गीता जयंती एक्सप्रेस दस घंटे से अधिक देरी से चल रही है।
विज्ञापन


ठंड बढ़ी तो किसानों को होगा फायदा
कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि ठंड बढ़ने से गेहूं समेत रबी की फसलों को फायदा होगा। इससे फसलों को अच्छी ग्रोथ मिलेगी और उत्पादन बेहतर हो सकेगा। जिसका किसानों को फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें