फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्रदेश में सबसे ठंडा रहा सोनीपत, गिरकर 3.1 डिग्री पहुंचा पारा

Mon, 19 Jan 2026 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :38: सोनीपत में सुबह साढ़े दस बजे कामी रोड बाइपास पर कोहरे में गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। रविवार को एक बार फिर से सोनीपत प्रदेश में सबसे ठंडा जिला रहा। यहां के सरगथल क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। घने कोहरे और सर्द हवा के चलते लोगों को परेशानी हुई। सुबह ठंड के साथ कोहरे ने वाहन चालकों को भी परेशान किया।
विज्ञापन


रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे के बाद अचानक कोहरा छा गया। सात बजे के बाद कोहरा और अधिक सघन हो गया जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। कई स्थानों पर वाहन चालकों को हेडलाइट व फॉग लाइट जलाकर चलना पड़ा।
हाईवे और प्रमुख सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। हालांकि, राहत की बात यह रही कि किसी बड़े हादसे की सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन


करीब 11 बजे के बाद कोहरा धीरे-धीरे छंटने शुरू हुआ और धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली। करीब पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा के कारण तापमान में खास बढ़ोतरी नहीं हो सकी।
मौसम विभाग के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 136 दर्ज किया गया।
गेहूं और सरसों के लिए अनुकूल, रोगों का भी खतरा

कृषि विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र का कहना है कि ठंड और कोहरे का मौजूदा दौर गेहूं और सरसों की फसलों के लिए फिलहाल अनुकूल है। हालांकि, अधिक नमी और लगातार कोहरे की स्थिति से फसलों में रोग लगने की आशंका भी बढ़ जाती है। किसानों को फसलों की नियमित निगरानी करने और आवश्यकता पडऩे पर कृषि विशेषज्ञों से सलाह लेने की अपील की गई है।
कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हवा की दिशा अब पूर्वी हो गई है। 22 जनवरी को एक मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होगा जिसके प्रभाव से 25 जनवरी तक बारिश के आसार बने रहेंगे। इस बार फरवरी माह में भी कड़ाके की ठंड झेलनी पड़ेगी। जनवरी के अंतिम दिनों तक एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। जिसकी वजह से मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। -डॉ. प्रेमदीप, वैज्ञानिक, केवीके जगदीशपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें