फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat Murder: गांव गढ़ी बाला के चौकीदार की पीट-पीटकर हत्या, बिंदरौली के खेत में मिला शव

Wed, 11 Jun 2025 11:02 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत

सार

गांव गढ़ी बाला निवासी सुरेश ने बताया कि उनके भाई राजबीर (55) गांव के चौकीदार थे। करीब 12 साल पहले पिता के निधन के बाद राजबीर को चौकीदार बनाया गया था। मंगलवार शाम को उन्हें गांव के अड्डे पर देखा था, लेकिन सुबह उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ोसी गांव बिंदरौली के खेत में पड़ा मिला।
विज्ञापन
सोनीपत में चाैकीदार की हत्या - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गांव गढ़ी बाला के चौकीदार की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह राजबीर का शव गांव बिंदरौली के खेत में पड़ा मिला है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को अवगत कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव गढ़ी बाला निवासी सुरेश ने बताया कि उनके भाई राजबीर (55) गांव के चौकीदार थे। करीब 12 साल पहले पिता के निधन के बाद राजबीर को चौकीदार बनाया गया था। मंगलवार शाम को उन्हें गांव के अड्डे पर देखा था, लेकिन सुबह उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ोसी गांव बिंदरौली के खेत में पड़ा मिला। परिजनों को शव खेत में पड़ा होने की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। सूचना मिलने पर कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। राजबीर के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, उनकी बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या की गई है।


परिजनों ने बताया कि राजबीर की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। उन्होंने हत्या के कारणों को लेकर अनभिज्ञता जताई है। राजबीर के भाई सुरेश ने बताया कि पिता की मृत्यु के बाद राजबीर ने गांव का चौकीदार पद संभाला था और वह पूरी ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी हुई है। हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें