हादसा पांच दिन पहले हुआ था। उपचार के दौरान मौत हुई है। कुंडली स्थित निफ्टम चौक के पास हादसा हुआ था। मूलरूप से पंचकूला के सेक्टर-17 स्थित राजीव कॉलोनी फिलहाल टस्कन सिटी कुंडली निवासी युवक की जान गई है।
कुंडली में निफ्टम चौक के पास कार सवार के अचानक दरवाजा खोलने से एक बाइक उसमें टकरा गई। पांच दिन पहले हुए हादसे में अब बाइक सवार युवक की मौत हो गई और उनके दो अन्य साथी उपचाराधीन हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मूलरूप से पंजाब के लुधियाना स्थित जीटीबी नगर फिलहाल कुंडली निवासी धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह 4 अप्रैल को अपने साथी मूलरूप से बिहार के बक्सर के गांव गांज चुगाई फिलहाल टस्कन सिटी निवासी गौतम और पंचकूला के सेक्टर-17 स्थित राजीव कॉलोनी फिलहाल टस्कन सिटी गुलशन के साथ बाइक पर सवार होकर कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनी में जा रहे थे।
उनकी बाइक जब निफ्टम चौक के पास पहुंची तो सड़क पर खड़ी एक कार सवार ने अचानक दरवाजा खोल दिया। इसके चलते उनकी बाइक कार के दरवाजे से टकरा कर गिर गई। हादसे में वह तीनों घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क पर सिर लगने से गुलशन को ज्यादा चोट आई। राहगीर ने अपनी कार से तीनों को शहर के निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान मंगलवार को गुलशन की मौत हो गई। फिलहाल कुंडली थाना पुलिस ने धर्मेंद्र के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।