फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश से चला रंगदारी का खेल: सोनीपत पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले युवक के भाई को पकड़ा, आरोपी से तीन लाख बरामद

Thu, 05 Dec 2024 04:02 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया कि गौरव और भानु प्रताप ने रोहित गोदारा का नाम लेकर भट्ठा मालिक को धमकाने की कोशिश की थी। हालांकि, शुरुआती जांच में किसी बड़े गैंगस्टर से इनके प्रत्यक्ष संबंध नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गांव गुहणा के  भट्ठा संचालक को अमेरिका से कॉल कर कुख्यात बदमाश रोहित गोदारा के नाम पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीडि़त को रंगदारी की किस्त के तीन लाख रुपये देने के लिए गुरुग्राम के फर्रुखनगर स्थित गांव खंडेवला में बुलाया गया तो पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। आरोपी के चचेरे भाई ने अमेरिका से कॉल कर रंगदारी मांगी थी। आरोपी के रोहित गोदारा से संबंध पता नहीं लग सका है।

विज्ञापन


एसीपी (क्राइम) राजपाल सिंह ने वीरवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि 22 नवंबर को गुहणा के भट्ठा संचालक को अमेरिका से कॉल आई थी। पीडि़त का गांव सेहरी खांडा के पास ईंट-भट्ठा है। कॉल करने वाले ने खुद को रोहित गोदारा बताया था। रोहित गोदारा कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है। उसने भ_ा मालिक से एक करोड़ रुपये की रंगदारी देने की मांग की थी। जिस पर पीडि़त ने पुलिस से संपर्क किया था। पुलिस ने मामले में तुरंत सीआईए की एक टीम पीडि़त के साथ लगा दी थी। पुलिस जांच में सामने आया था रंगदारी मांगने के लिए कॉल अमेरिका से की गई। पीडि़त को कई बार कॉल कर डराया गया। 4 दिसंबर को फिर से कॉल की गई और पीडि़त को पहली किस्त के रूप में 3 लाख रुपये लेकर गुरुग्राम के फर्रुखनगर स्थित गांव खंडेवला में बुलाया गया।

जिस पर पीडि़त राशि लेकर खंडेवला पहुंचा तो स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट व सीआईए की पुलिस टीम भी उसके साथ थी। कॉल करने वाले ने रात को पीडि़त को राशि सडक़ किनारे रखकर जाने को कहा। वह राशि रखकर वहां से चले गए। तभी एक युवक ने आकर राशि से भरा बैग उठाया तो वहां मुस्तैद स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट प्रभारी अजय धनखड़ की टीम ने तुरंत आरोपी को दबोच लिया। आरोपी की पहचान गांव खंडेवला निवासी गौरव उर्फ गांगुली के रूप में हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन




अमेरिका में बैठे चचेरे भाई ने की थी कॉल
पीडि़त गौरव उर्फ गांगुली ने पुलिस की शुरुआती पूछताछ में बताया कि उनका चचेरे भाई भानुप्रताप अमेरिका में रहता है। उसने ही भ_ा मालिक को कॉल की थी। उसके भाई ने सिर्फ उसे कहा था कि कोई रुपये देने आएगा। उसमें से अपना हिस्सा रख कर बाकी उसके पास भेजने थे। आरोपी गौरव का पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है।
विज्ञापन


रोहित गोदारा से संबंध नहीं आया सामने
पुलिस का कहना है कि आरोपी गौरव व भानु प्रताप का रोहित गोदारा से कोई संबंध अभी तक सामने नहीं आया है। पुलिस मामले में कई पहलुओं पर जांच कर रही है। गहनता से जांच की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें