फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभर के पैरा एथलीट साई में जुटे, अंतर्राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए दिया ट्रायल

Thu, 09 Feb 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
विज्ञापन
ट्रायल के दौरान गोला फेंकती पैरा एथलीट - फोटो : bureau
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खेलने का दम दिखाने के लिए बुधवार को साई के सोनीपत सेंटर में देशभर के पैरा एथलीट जुटे और वहां उन सभी ने पहले दिन का ट्रायल दिया। वहां ट्रायल के बाद चुने जाने वाले पैरा एथलीट का नेशनल कैंप लगाया जाएगा और उसके बाद वह दुबई व चाइना में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के लिए खेलेंगे।
विज्ञापन

मेजर ध्यानचंद व भीम अवॉर्डी भारतीय एथलेटिक्स पैरालंपिक कमेटी के चेयरमैन गिरीराज सिंह की देखरेख में दो दिवसीय ट्रायल साई के नार्थ जोन रीजन सेंटर सोनीपत में बुधवार से शुरू हुआ। वहां पहले दिन देशभर से आए 150 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया, इनमें वह स्टार खिलाड़ी भी शामिल हैं। पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के पास 120 की एंट्री थी, लेकिन बुधवार को ट्रायल देने के लिए 150 खिलाड़ी पहुंचे। पहले दिन डिस्कस और क्लब थ्रो के खिलाड़ी व अर्जुन अवार्डी अमित सरोहा के अलावा राजस्थान से जैवलिन थ्रो के स्टार खिलाड़ी सुंदर गुर्जर, रोहतक से रिंकु, हाई जंप में रोहतक से स्टार खिलाड़ी रामपाल आदि ने ट्रायल दिया। पहले दिन जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो आदि के ट्रायल हुए। इस ट्रायल में उन खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है जो मार्च-2016 में पंचकूला में हुए खेलों में शामिल नहीं हो सके थे। यह ट्रायल वीरवार तक चलेगा और उसके बाद ही तय होगा कि नेशनल कैंप के लिए किन खिलाड़ियों का चयन हुआ है। वह खिलाड़ी अगले महीने दुबई में होने वाले फैज्जा गेम्स व अप्रैल में चाइना ओपन एथलेटिक्स बीजिंग के लिए खेलेंगे।
साई सेंटर में ट्रायल शुरू हो गए है और पहले दिन 150 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया। वीरवार को भी ट्रायल होंगे और उसके बाद ही बताया जाएगा कि किन खिलाड़ियों को कैंप के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-गिरीराज सिंह, चेयरमैन, भारतीय एथलेटिक्स पैरालंपिक कमेटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें