फोटो 13- सोनीपत के गोहाना रोड स्थित एसएम हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित की गई प्रतिय
सोनीपत। गोहाना रोड स्थित एसएम हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित की गई स्टेयर्स हरियाणा स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सोनीपत ने ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम की। यह प्रतियोगिता 17 से 19 जनवरी तक आयोजित की गई थी। इसमें राज्य के विभिन्न जिलों से करीब 400 पुरुष व महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभागिता की थी।
आयोजक राजेश सैनी ने बताया कि प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि हिंदू एजुकेशन व चेरिटेबल सोसाइटी के प्रधान राजीव अग्रवाल ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में समन्यवक डॉ. ऋषि गर्ग, वेद प्रकाश गर्ग, देवेंद्र वर्मा व प्राचार्य नताशा छाबड़ा ने शिरकत की। आयोजक अतुल जैन ने बताया कि प्रतियोगिता में पलवल की टीम ने दूसरा, झज्जर की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में लड़कियाें में सुमन व लड़काें में राहुल ने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब जीता था।
सोनीपत के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी -
सब जूनियर वर्ग - पूर्वी, सुरभि (24 किलो), राहुल (32), चिराग (26), परमीत (45), मानव (47), गोरिश (58), हर्ष आंतिल (63) ने स्वर्ण पदक जीता था।
सीनियर वर्ग- सुमन (49), मिताली (57), हिमांशी (67) व उमा (77 किलो) में स्वर्ण पदक जीता था।