फोटो 10- सोनीपत के गोहाना में महम-रोहतक लिंक मार्ग पर पाइपलाइन बिछाने के दौरान लगा जाम। संवाद
गोहाना। नगर परिषद की तरफ से महम-रोहतक के लिंक रोड पर पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है। काम शुरू होने से इस मार्ग पर जाम की स्थिति बनने लगी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही निर्माण कार्य को पूरा कर दिया जाएगा।
नगर पालिका की तरफ से करीब 76 लाख रुपये की लागत से महम-रोहतक लिंक रोड के निर्माण, स्टॉर्म वाटर लाइन का निर्माण व क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत का काम किया जा रहा है। इसके लिए सड़क को उखाड़ कर पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है। जिसकी वजह से लिंक मार्ग से वाहनों के गुजरने में दिक्कत हो रही है। अधिकारियों का कहना है कि पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क का निर्माण भी किया जाएगा। इसके बाद ही वाहन चालकों को राहत मिल सकेगी।
रोहतक गेट से होकर गुजर रहे वाहन
महम-रोहतक लिंक रोड पर पाइप लाइन दबाने के काम के चलते सड़क को उखाड़ दिया गया है। जिसकी वजह से वाहन चालक वहां से कम ही गुजर रहे हैं। अधिकतर वाहन चालक रोहतक गेट से होते हुए आंबेडकर चौक तक जाते हैं। इससे रोहतक गेट पर जाम की स्थित बन रही है। वाहन चालकों को जाम के कारण खासी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। जाम के कारा वाहन चालकों को आधे से एक घंटे तक रास्ता मिलने का इंतजार करना पड़ रहा है।
-
महम-रोहतक मार्ग के लिंक रोड पर पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके बाद सड़क का निर्माण भी किया जाएगा। एजेंसी को जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि लोगों को परेशानी न हो।
निशा शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, गोहाना