फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: खराब थी एक किडनी, डॉक्टर ने दोनों निकाल दीं, महिला की जान पर बनी

Wed, 01 May 2024 11:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत के बहालगढ़ स्थित एक निजी अस्पताल में आठ माह से पथरी का इलाज चल रहा था। दोनों किडनी निकालने की खबर मिलते ही परिजनों ने हंगामा काटा, डायल 112 को सूचना दी गई है। 
विज्ञापन
महिला की दोनों किडनी निकाले जाने पर विलाप करते परिजन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में आठ माह से पथरी का इलाज करा रही महिला की एक किडनी में संक्रमण फैल गया था। डॉक्टर ने एक किडनी निकालने की सलाह दी थी, लेकिन बुधवार को जब ऑपरेशन हुआ तो उसकी दोनों किडनियां निकाल दीं। इससे महिला की जान पर बन आई। उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। दूसरी तरफ किडनी निकालने की खबर मिलते ही परिजनों ने हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने मामला शांत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


राजेंद्र नगर निवासी आनंद ने बताया कि उसकी पत्नी वीणा का आठ माह से बहालगढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में पथरी का इलाज चल रहा है। पथरी की वजह से वीणा की एक किडनी में संक्रमण हो गया था। डॉक्टर ने एक किडनी निकालने के लिए कहा था। आरोप है कि बुधवार की दोपहर ऑपरेशन कर डॉक्टर ने परिजनों को बिना बताए दोनों किडनियां निकाल दीं। ऑपरेशन के बाद अस्पताल के दूसरे डॉक्टर ने उन्हें यह बात बताई। इसके बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। वे ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर को ढूढ़ने लगे, लेकिन अस्पताल में वह डॉक्टर नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने 112 पर कॉल कर सूचना दी

महिला को रहना पड़ेगा डायलिसिस पर
नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉ. शैलेंद्र राणा ने कहा है कि एक के बजाय दोनों किडनियां निकालना गलत है। किडनी निकालने से पहले विभिन्न तरह की जांच होती है। जांच प्रक्रिया के बाद ही किडनी निकालने के लिए ऑपरेशन किया जाता है। अगर दोनों किडनी निकाली गईं हैं तो महिला की जिंदगी बचाने के लिए डायलिसिस पर रखना पड़ेगा।
विज्ञापन


पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि महिला की किडनी का गलत ऑपरेशन किया गया है। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची थी। मरीज के परिजनों से बातचीत की गई। मरीज के परिवार ने फिलहाल किसी तरह की शिकायत नहीं दी है। अगर शिकायत मिलेगी तो जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी। -इंस्पेक्टर जयभगवान, थाना प्रभारी सेक्टर-27 सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें