फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेता गाय के नाम पर सियासी रोटियां सेंक रहे, भाजपा में भी उनमें से एक

Mon, 25 Apr 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
सिसाना गांव के नारायण आश्रम में पहुंचे संत गोपालदास। - फोटो : bureau
विज्ञापन
सिसाना के नारायण आश्रम में पहुंचे गौ भक्त संत गोपालदास ने कहा कि एक समय हर घर का हिस्सा होने वाली गाय आज सड़कों पर मारी-मारी फिर रही है। लेकिन राजनीति करने वाले अपनी सियासी रोटियां सेंक रहे हैं। भाजपा भी उन्हीं में से एक है। अपने चुनावी एजेंडे में भाजपा ने गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की बात कही थी, लेकिन सत्ता मिलने के बाद भाजपा गाय की दयनीय हालत पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। संत गोपालदास गुजरात के राजकोट से हरिद्वार के लिए अस्थि कलश यात्रा लेकर निकले हैं, जिसके तहत वह रविवार को नारायण आश्रम में पहुंचे थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राजकोट निवासी गौ भक्त गबरु भाई लाम्बुरिया ने 18 अप्रैल को गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर प्रशासन की मौजूदगी में जहर पी लिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद यह फैसला लिया गया था कि गौ भक्त की अस्थियों को हरिद्वार में प्रवाहित किया जाएगा। मंगलवार को हरिद्वार में गौ भक्त गबरु भाई लाम्बुरिया की अस्थि कलश यात्रा हरिद्वार  पहुंचेगी। इसी कलश यात्रा को लेकर चल रहे संत गोपालदास ने कहा कि रूस, नेपाल और इजराइल जैसे देशों में गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिया जा चुका है। लेकिन प्राचीन समय से ही भारत में श्रद्धा व पूज्य योग्य रही गाय को दुत्कारा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपने वादे को पूरा करते हुए जल्द से जल्द गाय को राष्ट्र माता घोषित करे। इस अवसर पर विहब भाई, जितेंद्र  मलिक, नरेंद्र शास्त्री, स्वामी परमानंद, स्वामी कर्मानंद, जगबीर, हवा सिंह, सतपाल, रमेश, रणधीर, कृष्ण, रामपती, शीला, बीमला, सुमन और आश्रम प्रबंधक अनिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें