फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 मिनट तक पुराना कार्यक्रम किया लाइव

Sun, 24 Apr 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
कार्यक्रम सुनते सांसद रमेश कौशिक साथ में अधिकारीगण एवं ग्रामीण। - फोटो : bureau
विज्ञापन
सांसद के गोद लिए गांव दातौली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में अजब स्थिति पैदा हो गई। तकनीकी और प्रशासनिक चूक के कारण यहां अधिकारियों की भी काफी किरकिरी हुई। जब प्रधानमंत्री के मन की बात ग्रामीणों को सुनाई गई तो वह पहले सुनी हुई लगी। पता चला कि यू ट्यूब से वीडियो डाउनलोड करके दिखाई जा रही है, जो दो माह पुरानी है। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। सांसद ने अधिकारियों को तुरंत लाइव प्रोग्राम दिखाने को कहा, जिस पर 10 मिनट बाद दोबारा लाइव कार्यक्रम दिखाया गया। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त शिवप्रसाद शर्मा, बीडीपीओ पूनम चंदा, सरपंच लोकेश कुमार, प्राचार्य सतपाल वर्मा, खेड़ी गुज्जर के सरपंच निशांत छौक्कर, विद्याभूषण हसीजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



सरपंच ने रखी दर्जनों समस्याएं, समाधान की मांग                            
ग्रामोदय से भारत उदय अभियान के दौरान दातौली के सरपंच लोकेश ने सांसद के समक्ष पीने  के पानी की समस्या का हल करवाने के लिए बड़ी टंकी की व्यवस्था करवाने, बिजली की समस्या को हल करवाकर 24 घंटे बिजली देने, गांव में पीने के पानी  के लिए आर.ओ. की व्यवस्था करवाने, गांव में सफाई व्यवस्था को ठीक करने के  लिए सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़वाने, गंदे पानी के निकासी की व्यवस्था करवाने, गांव में बैंक की शाखा खुलवाने, स्कूल के स्टाफ को पूरा करवाने, प्राइमरी स्कूल का मैदान पक्का करवाने, लड़कियों की शिक्षा के लिए कॉलेज व अन्य डिग्री कॉर्स का प्रबंध करवाने, गांव में अड्डे पर बने जोहड़ पर पार्क बनवाने, गन्नौर से बेगा रोड को जल्द बनवाने, गांव की खाली पंचायती जमीन की बोली करवाने की मांग की। सांसद ने मांगों को पूरा करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें