रेलवे स्टेशन से शहर में जुलूस निकाल कर केबिनेट मंत्री के आवास की ओर जाते आप कार्यकर्ता।
- फोटो : bureau
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद का कहना है कि भाजपा सरकार सत्ता में आने से पहले बुर्जुगों को 2 हजार रुपये प्रति माह बुढ़ापा पेंशन देने का दंभ भर रही थी, अब बड़े लड़के की उम्र 42 साल से कम व फ्रिज होने का बहाना बनाकर डेढ़ लाख बुजुर्गों की पेंशन काट दी। देश में धर्म व प्रदेश में जाति के नाम पर सियासत कर रही भाजपा को समय आने पर बुजुर्ग व प्रदेश की जनता सबक सिखाएगी। वे शनिवार को केबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक कविता जैन के आवास के बाहर आप कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। आप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के साथ-साथ केबिनेट मंत्री का पेंशन संबंधी शर्तें थोपने के विरोध में पुतला भी फूंका।
इससे पहले आप कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन के बाहर एकत्र हुए, जहां प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने संबोधित किया। जयहिंद ने कहा कि बुढ़ापा पेंशन को लेकर आदमी पार्टी ने एक आंदोलन की शुरुआत की है जिस की शुरूआत सोनीपत से हुई है। अभी इस आंदोलन को लेकर गांव-गांव और सभी जिलों मेें किया जाएगा। प्रदेेश में चल रहे जाट आरक्षण पर भी प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि कोर्ट में मामला है। कोर्ट जो भी फैसला करे हमारी पार्टी उसका सम्मान करेगी। वही प्रदेश में हुए हिंसा के लिए जहां की राजनीतिक पार्टियां जिम्मेवार है। साथ ही दल अपनी सियासत चमकाने के लिए नूराकुश्ती कर रही हैं। ताकि अपना-अपना नाम बना सकें।