बैठक के बाद हड़ताल से दूर रहने का निर्णय लेते हुए कमेटी के पदाधिकारी
- फोटो : bureau
हरियाणा पावर यूटिलिटी तालमेल कमेटी 29 जून और 30 जून की बिजली कर्मचारियों की प्रदेशव्यापी हड़ताल से दूर रहेगी। शनिवार को यह निर्णय कमेटी के अध्यक्ष देसराज सिरोही की अध्यक्षता में हुई बैठक में किया गया।
कमेटी के अध्यक्ष सिरोही ने कहा 23 उपमंडलों के निजीकरण के प्रस्ताव के खिलाफ हरियाणा कर्मचारी महासंघ और सर्व कर्मचारी संघ की बिजली यूनियनों ने दो दिन की हड़ताल का आह्वान कर रखा है। सरकार इस हड़ताल को प्रतिबंधित कर चुकी है। अब कर्मचारियों के अपने संगठन हड़ताल के खिलाफ मुखर होने लगे हैं। उन्होंने कहा कि जब 80 प्रतिशत उपमंडलों का निजीकरण हो चुका है, तब निजीकरण का विरोध एक ढकोसले से बढ़कर और कुछ नहीं है। तालमेल कमेटी बातचीत से सरकार को मनाने की कोशिश करेगी कि वह लाभ में चल रहे 23 उपमंडलों का निजीकरण का इरादा छोड़ दे तथा बिजली कर्मचारियों की बाकी मांगें भी पूरी करे। इस मौके पर रामकुंवार रंगा, रणवीर सिंह सरोहा, पवन चौधरी व रामकुमार माहरा आदि उपस्थित थे।