फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेगुनाही के सुबूत लेकर आओ, दोबारा जांच करा देंगे

Sun, 12 Jun 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
धरने पर पहुंचे इनेलो एससी सैल के जिला अध्यक्ष हरिप्रकाश मंडल व साथ में मौजूद जाट नेता। - फोटो : bureau
विज्ञापन
जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान दर्ज केस वापस लेने और मरने वालों को शहीदों का दर्जा देकर आर्थिक सहायता और नौकरी देने और हाईकोर्ट में आरक्षण की मांग को लेकर जाटों का धरना रविवार को आठवें दिन में प्रवेश कर गया। सुबह जहां इनेलो के गैर जाट समुदाय के नेता धरनास्थल पर पहुंचे, वहीं दोपहर बाद रोहतक में जाट नेताओं की मंडल आयुक्त चंद्रप्रकाश और आईजी संजय सिंह से मीटिंग हुई। जाट नेताओं का कहना है कि मीटिंग सार्थक रही। बुधवार को पांच सदस्य टीम सोनीपत में दर्ज मामलों को रद्द कराने के लिए सबूत लेकर मंडल आयुक्त के कार्यालय में जाएगी, जहां मंडल आयुक्त दोबारा से जांच के आदेश देंगे। मंडल आयुक्त मंगलवार को झज्जर और गुरुवार को रोहतक के मामलों की फाइल देखेंगे। प्रकाश आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक सोनीपत जिले में कुल 128 एफआईआर दर्ज हैं, जिनमें 188 निजी और 33 सरकारी संपत्ति में तोड़फोड़ और आगजनी की हैं।
विज्ञापन

उधर, सुबह इनेलो के एससी सेल के जिला अध्यक्ष हरीप्रकाश मंडल धरनास्थल पर पहुंचे और सरकार से कहा कि जाट समुदाय को आरक्षण दिया जाए। साथ में सोमदत्त जांगड़ा भी मौजूद रहे। इस मौके पर धरने पर बैठे लोगों को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष राजेश दहिया ने मंच से बोलते हुए कहा कि किसी भी मंत्री व विधायक के पास धरने पर आने का समय नहीं है। वे चुनाव के समय इस बात का ध्यान रखेंगे।

गोहाना से आया हलवा और फल
गोहाना से आजाद लठवाल समर्थकों के साथ हलवा व फल लेकर धरना स्थल पर पहुंचे। साथ में कहा कि वे गोहाना में व्यापार मंडल से जुड़े हैं। जितने दिन धरना चलेगा, गोहाना वाले खर्च वहन करेंगे।
विज्ञापन


सात सदस्यीय कमेटी पहुुंची रोहतक, बुधवार को जाएंगी पांच सदस्यीय
दोपहर रोहतक मंडल कमिश्नर के द्वारा बातचीत के लिए बुलाई गई कमेटी में सोनीपत धरने से सात सदस्यीय कमेटी बनाई गई, जिसमें राजेश दहिया, मूलचंद दहिया, सत्यवान नरवाल, आजाद लठवाल, रणवीर कुराड़, रामकुवार गंगाना, उमेश शामड़ी को बातचीत करने के लिए भेजा गया है। बातचीत के बाद राजेश दहिया ने बताया कि मीटिंग में कमिश्नर के सामने बताया गया कि पुलिस ने निर्दोष युवाओं के खिलाफ केस दर्ज कर रखें। दर्ज मामलों को रद्द किया जाए। आयुक्त और आईजी संजय सिंह ने कहा कि वे मामलों की दोबारा जांच करवाने के लिए तैयार हैं। अगर निर्दोष होने का सबूत है तो वे उपलब्ध करवाएं।

बुधवार को फाइल लेकर जाएगी पांच सदस्यीय कमेटी
दहिया ने बताया कि सोमवार को सोनीपत में दर्ज मामलों की फाइल तैयार की जाएगी। निर्दोष होने के सबूत एकत्र कर बुधवार को कमेटी में शामिल खुद राजेश दहिया, मूलचंद दहिया, सत्यवान नरवाल, रणवीर कुराड़ और आजाद लठवाल रोहतक जाएंगे।

लगाए गए वाटर प्रूफ टेंट  
जाट न्याय धरने पर समुदाय के लोगों ने रविवार को वाटर प्रूफ टेंट लगाए। लोगो का कहना है क अब अगर मौसम खराब होता है तो उन्हे धरने पर बैठने मैें कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन


धरना शांतिपूर्ण चल रहा है। अब मामले को लेकर मंडल आयुक्त व आईजी से बातचीत हुई है। इसके बारे में वे कुछ नहीं कह सकते।
-केएम पांडुरंग, जिला उपायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें