फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाटों के अनिश्चितकालीन धरने में महिलाएं हुईं शामिल

Sun, 12 Jun 2016 11:51 PM IST
fatehabad
विज्ञापन
बेमियादी भूख हड़ताल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन

 अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के तत्वावधान में ढाणी गोपाल-भोजराज चौक के पास खेतों में अनिश्चित कालीन  धरने के आठवें दिन महिलाएं भी शामिल हुई। धरने में तीसरे दिन भूख हड़ताल पर छह बुजुर्गों को माला पहनाकर बैठाया गया। जाट नेता सूबे सिंह ढाका ने कहा कि लगातार आठ दिनों से धरने पर बैठे जाट समुदाय के लोग अब अपने अधिकारों की मांग को लेकर जन समर्थन जुटाकर सरकार पर दबाव बनाएंगे। इसी को लेकर आठवें दिन महिलाओं को भी धरने पर बैठने पर मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी बात को स्वीकार करे, अन्यथा जाट शांतिपूर्वक ढंग से आंदोलन को तेज कर देंगे। ढाका ने कहा कि जाट समुदाय के लोगों पर झूठे मुकदमे हटाने और जेल से रिहाई नहीं होगी तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

आयुक्त से मिले जाट नेता :-
संघर्ष समिति के नेता सूबे सिंह ढाका के नेतृत्व में 11 सदस्यीय कमेटी रविवार को आयुक्त हिसार से मिली। इसमें शांतिपूर्वक वार्ता के बीच जाट समुदाय की मांगों के समाधान के लिए विचार-विमर्श किया गया। आयुक्त ने जाट नेताओं को आश्वासन दिया कि उनकी मांग को सरकार तक पहुंचाकर बीच का रास्ता निकाला जाएगा। इस मौके पर जाट नेता सतबीर गिल, कृष्ण गोदारा, महाबीर सिंह, रघुबीर सिंह गाजुवाला सहित कई अन्य लोग भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोरंजन के लिए गायक ने बाधा समा :-
धरना स्थल पर जाट समुदाय के लोगों ने मनोरंजन के लिए गायकों को भी बुलाया गया। जो पूरे दिन धार्मिक और हरियाणवीं किस्सों की बातें सुनाकर लोगों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। इसको लेकर रविवार से ही गाने-बजाने का कार्यक्रम शुरू किया गया। इस अवसर पर ढाणी डूल्ट निवासी मोनू बाजिया, जिले सिंह, चंद लाबा, बुधराम ढाणी भोजराज, रामकुमार महला, सतबीर सिंह, कलीराम बिठमड़ा, कृष्ण कुमार, हवा सिंह, राजेंद्र सिंह, बलजीत सिंह, रमेश कुमार, राजबीर सिंह, होशियार सिंह, रामफल, रामनिवास आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें