फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 करोड़ से होगा निगम क्षेत्र में सामुदायिक विकास केंद्रों का निर्माण

Sat, 19 Mar 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की ओर से निगम क्षेत्र में सामुदायिक केंद्र के निर्माण का खाका तैयार कर निदेशालय को भेजा गया है। 17 करोड़ रुपये की लागत से शहरी क्षेत्र में दो और ग्रामीण क्षेत्र में 13 सामुदायिक केंद्रों का निर्माण किया जाना है। इसकी मंजूरी मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने सोनीपत नगर परिषद के विस्तार के बाद नगर निगम दायरे में आए क्षेत्र में शहरी मूलभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में नगर निगम प्रशासन को योजनाबद्ध तरीके से सामुदायिक विकास केंद्रों के निर्माण का प्रपोजल तैयार करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद स्थानीय निगम प्रशासन द्वारा शहरी क्षेत्र में दो और निगम के ग्रामीण क्षेत्र में 13 नए सामुदायिक विकास केंद्र बनाने की योजना तैयार की गई। निगम के एक्सईएन ठाकुरलाल शर्मा का कहना है कि कैबिनेट मंत्री कविता जैन के निर्देशानुसार योजना तैयार करवाकर निदेशालय को भिजवा दी गई है। वहां से मंजूरी मिलने के बाद 15 सामुदायिक विकास केंद्र बनवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

सवा दो करोड़ की लागत से निगम के गांवों में हो रहे हैं काम
निगम क्षेत्र के गांवों में वर्तमान में भी सवा दो करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। इसमें मुरथल में मुकीमपुर रोड और कुमासपुर रोड पर सीमेंटेड सड़क 50 लाख रुपये की लागत से, देवड़ू में सामुदायिक केंद्र निर्माण 25 लाख रुपये की लागत से, शाहपुर में तालाब की चारदीवारी 25 लाख रुपये की लागत से, शाहपुर में फिरनी मार्ग एवं स्कूल के साथ नाला निर्माण 25 लाख रुपये की लागत से, जगदीशपुर में सामुदायिक केंद्र निर्माण 21 लाख रुपये की लागत से, बैंय्यापुर में सामुदायिक केंद्र 15 लाख रुपये की लागत से, मुरथल में सामुदायिक केंद्र निर्माण 15 लाख रुपये की लागत से, राई में मुख्य फिरनी पर इंटरलाकिंग टाइल्स 12 लाख रुपये की लागत से, कुमासपुर में सीवरेज लाइन एवं नाला पर आरसीसी स्लैब 10 लाख रुपये की लागत से, गढ़-शहजानपुर में सीवरेज लाइन एवं मेनहोल निर्माण 7.5 लाख रुपये की लागत से, जाट जोशी में अधूरा सामुदायिक केंद्र निर्माण 4 लाख रुपये की लागत से, जगदीशपुर में गली में इंटरलाकिंग टाइल्स ढाई लाख रुपये की लागत से कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन


निगम के शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ हाल ही में शामिल हुए गांवों में सामुदायिक विकास केंद्र की जरूरत महसूस की जा रही थी। इन गांवों के लोगों की जरूरत को देखते हुए अब शहरी क्षेत्र में दो और ग्रामीण क्षेत्र में 13 सामुदायिक विकास केंद्र बनाने का खाका तैयार करवाया गया है। आवश्यक मंजूरी के बाद जल्द ही इन्हें बनवाकर आमजन की सहूलियत को बढ़ाया जाएगा।
-कविता जैन, कैबिनेट मंत्री हरियाणा सरकार

निगम मेें शामिल पंचायत से मिले थे 16 अरब रुपये
बता दें कि सोनीपत नगर परिषद को निगम बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने की थी। वर्ष 2015 में अधिसूचना जारी होने के बाद निगम में 26 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया। जिसके बाद पंचायतों से करीब 16 अरब रुपये कार्यालय में आ गए थे। जिसके बाद से नगर निगम अरबपति बन गया। इन रुपयों से गांव में विकास कार्य कराए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें