फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटे खंगाला रिकॉर्ड, मिली त्रुटियां, चेतावनी देकर छोड़ा

Sat, 19 Mar 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
डॉक्टर से बातचीत करते हुए सीएमओ जेएस पूनिया - फोटो : bureau
विज्ञापन
 लिंग जांच की पुख्ता सूचना पर शुक्रवार दोपहर सीएमओ जेएस पूनिया और डिप्टी सीएमओ आदर्श शर्मा ने शहर के एक निजी अस्पताल पर छापा मारा। बकौल सीएमओ रिकॉर्ड की जांच के दौरान कुछ त्रुटियां मिली हैं। डॉक्टर को अच्छी तरह से महिला मरीजों का रिकॉर्ड रखने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। हालांकि किसी तरह के लिंग जांच या गैरकानूनी तरीके से गर्भपात कराने के सबूत नहीं मिल सके।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि गोहाना के एक निजी अस्पताल में बाहर से महिला मरीजों को दाखिल कराया जाता है। यहां गैरकानूनी तरीके से लिंग जांच की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। योजना के तहत शुक्रवार दोपहर सीएमओ और डिप्टी सीएमओ गोहाना पहुंचे और गोहाना के एएसएमओ डॉक्टर कर्मवीर को साथ लेकर निजी अस्पताल में दबिश दी। टीम को देखकर अस्पताल प्रबंधन एक बार तो सकते में आ गया। टीम ने रिकॉर्ड को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। रिकॉर्ड के साथ-साथ, गायनी रूम और मशीनों को चेक किया है। महिला मरीजों की आईडी ली गई हैं। अस्पताल में गोहाना और जींद के कई मरीज आए थे। टीम ने उनसे फोन पर बातचीत कर पूछताछ की है, लेकिन किसी ने कोई शिकायत नहीं की है। रिकॉर्ड रखने में जरूर कुछ त्रुटियां मिलीं। अस्पताल के डॉक्टरों को उन्हें सही से रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में किसी भी सूचना देने के लिए कई हेल्पलाइन नंबर दिए गए हैं। उन्हें अगर रात को भी किसी के खिलाफ शिकायत मिलती है तो वहां जाकर जांच की जाती है। अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाती है। जो भी निजी अस्पताल गलत तरीके से जांच करता पाया गया उसे बख्शा नहीं जाएगा। जहां नियमों के तहत काम किया जा रहा है, उन्हें बेवजह परेशान नहीं किया जाएगा।

एक साल में मारे 16 छापे
सीएमओ ने बताया कि गत वर्ष हमने जिलेभर में 16 छापे मारे थे। जिसका परिणाम यह निकला कि जो लिंगानुपात पहले 830 होता था वह आज 930 पहुंच गया है। इसके अलावा सोनीपत जिला पहले 19वें नंबर पर था और आज हरियाणा में छठे नंबर पर है।
विज्ञापन


गोहाना के निजी अस्पताल में लिंग जांच करने की पुख्ता सूचना मिली थी। उसी आधार पर 35 किलोमीटर दूर उन्होंने खुद छापा मारकर जांच की, लेकिन जांच में पुख्ता सबूत नहीं मिल सके। रिकॉर्ड में जरूर कुछ त्रुटियां मिली, जिन्हें दूर करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

-जेएस पूनिया, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें