फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर साइकिल पर निकले डीसी, जलभराव और सफाई पर बिफरे

Tue, 12 Jul 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
साईकिल अभियान के दौरान साईकिल पर जाते डीसी , एसडीएम व अन्य - फोटो : bureau
विज्ञापन
जाट आरक्षण के धरने की व्यस्तता के बाद एक बार फिर डीसी केएम पांडुरंग सक्रिय हो गए हैं। करीब एक माह बाद सोमवार सुबह फिर से अधिकारियों को साथ लेकर साइकिल पर शहर में निकले और जलभराव और सफाई व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को फटकार लगाई। सख्त हिदायत देते हुए कहा, अगर बारिश का पानी घरों में घुसा तो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह डीसी का साइकिल अभियान सोमवार सुबह उपायुक्त कैंप से शुरू हुआ। इसके बाद सेक्टर-23 में मुख्य मार्ग से होकर ककरोई रोड पर होकर वापस विभिन्न अंदरूनी मार्गों से होते हुए महलाना रोड पर पहुंचे। महलाना रोड से ऑफिसर कालोनी से होकर गोहाना रोड से होते हुए कैंप कार्यालय में पहुंचा था। इसके बाद सेक्टर-23 में व्याप्त जलभराव तथा चरमराई सफाई व्यवस्था पर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए जल्द ही समाधान करने के आदेश दिए।       

टूटी सड़कों पर भी गंभीर नजर आए डीसी
अभियान के दौरान टूटी सड़कों को देखने के बाद डीसी ने कड़ी निंदा व्यक्त की है  जिसके बाद अधिकारियों को बरसात का मौसम खत्म होने के बाद जल्द ही मरम्मत करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


साइकिल रेस प्रतियोगिता कराएगा प्रशासन
अभियान के दौरान डीसी ने आम जनता में जागरूकता लाने के साइकिल रेस कराने का फैसला लिया है। ताकि आज के युवाओं में साइकिल के प्रति घट रहे रुझान को बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें