फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों की निगाह में होंगे शहर के सभी प्रमुख स्थान

Fri, 17 Jun 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
अधिकारियों की मीटिंग लेते हुए डीसी केएम पांडुरंग, साथ में उपस्थित अन्य अधिकारी - फोटो : bureau
विज्ञापन
जिला के प्रमुख स्थानों की गतिविधियां अब सीसीटीवी कैमरों में कैद होंगी। उपायुक्त के. मकरंद पांडुरंग ने अधिकारियों और विभिन्न संस्थाओं के संचालकों को निर्देश दिए हैं कि कोई भी ऐसा प्वाइंट नहीं बचे जहां पर सीसीटीवी कैमरा न हो। उन्होंने कहा कि 15 दिन के अंदर-अंदर इस काम को हर हाल में पूरा करना होगा। उपायुक्त लघु सचिवालय के तृतीय तल स्थित कांफ्रेंस हॉल में विभिन्न संस्थाओं के संचालकों, मॉल मालिकों, मार्केट एसोसिएशन, सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के प्राचार्यों और बैंक प्रबंधकों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि जिले में सीसीटीवी कैमरों का जाल ऐसा होना चाहिए कि कोई भी वारदात इन कैमरों की नजर से बच न पाएं। इसके साथ-साथ उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जो कैमरा पहले से काम कर रहे हैं उनकी क्षमता की भी जांच-पड़ताल की जाए और सभी प्रमुख स्थानों पर हाई पावर सीसीटीवी कैमरों का होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों के भीतर के अलावा बाहर भी सीसीटीवी कैमरों का होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि हर जरूरत वाली जगह पर सीसीटीवी कैमरा लगाना होगा।

सीसीटीवी कैमरे बैंकों में भी जरूरी
डीसी ने कहा कि सीसीटीवी कैमरों के साथ-साथ चौकीदार की भी व्यवस्था करनी होगी। उन्होंने बैंक प्रबंधकों को भी निर्देश दिए कि प्रत्येक बैंक और एटीएम में भी सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। आगामी एक दशक को ध्यान में रखकर सीसीटीवी कैमरा लगाने की परियोजना को क्रियान्वित किया जाए। व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों के बाहर भी कैमरे लगाने होंगे ताकि बाहर की गतिविधियां भी रिकॉर्ड की जा सके। उपायुक्त ने कहा कि कैमरे की क्षमता ऐसी हो कि उसमें रिकॉर्ड वीडियो में वाहन की नंबर प्लेट और व्यक्ति का चेहरा साफ दिखाई पड़ सके। उन्होंने गोहाना, खरखौदा और गन्नौर में भी सीसीटीवी कैमरे लगाने की परियोजना तैयार करने के निर्देश उपमंडल अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन


शराब के ठेके व आहतों के एरिया में भी सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य
उपपुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक एचएस दून ने कहा कि जिले में सीसीटीवी कैमरे हर स्थान पर लगाने का उद्देश्य यही है कि अगर कोई अपराधी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की कोशिश करता है तो उसे तुरंत गिरफ्तार किया जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि शराब के ठेके और आहतों के एरिया में भी सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। दून ने कहा कि पुलिस व्यापारियों, दुकानदारों व आम जनता के सहयोग के लिए हर समय तैयार है। इस अवसर पर एसडीएम सोनीपत निशांत यादव, एसडीएम गोहाना अजय कुमार, एसडीएम गन्नौर श्रीमती सुभीता ढाका, डीआरओ सुरेश कुमार, तहसीलदार शिव कुमार सैनी, आरटीओ सुशील कुमार, हिंदू गर्ल्स कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके गुप्ता, सीआरए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र खत्री, विभिन्न मार्केट ऐसोसिएशन के प्रधान व माल मालिक आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें