फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की सरकार आने पर लाठ-जौली में ही बनेगी रेल कोच फैक्टरी : हुड्डा

Sun, 04 Dec 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोहाना
विज्ञापन
भूपेंद्र सिंह हुड्डा व प्रदीप सांगवान के साथ अन्य नेता। - फोटो : sonipat
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर लाठ-जौली गांव में ही रेल कोच फैक्टरी लगाई जाएगी। वह यहां पुरानी सब्जी मंडी में स्व. सांसद किशन सिंह सांगवान की बरसी पर आयोजित यादगार दिवस में मुख्य वक्ता के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि गोहाना से उनका गहरा लगाव है। उनके दादा स्व. चौ. मातूराम ने भी गोहाना सेे ही अंग्रेजी शासन के खिलाफ पहली सभा की थी तो गोहाना में पहली रैली करने के बाद वह भी मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे थे।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. सांगवान के साथ वह दो बार लोकसभा में गए। दोनों के दल बेशक अलग थे। लेकिन दिन एक ही था। उन्होंने कहा कि सांगवान जमीन से जुड़े हुए नेता थे। प्रदीप सांगवान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपने पूर्वजों का सम्मान करता है तथा उनके बताए मार्ग पर चलता है, वह कभी घाटे मे नहीं रहता है। इस मौके पर पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक, खरखौदा के विधायक जयवीर वाल्मीकि, बरोदा के विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा, गोहाना के विधायक जगबीर मलिक, पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, अनिल ठक्कर, भूपेंद्र मलिक, प्रमेंद्र जौली, अनूप मलिक, कुलदीप गंगाना, इंदूराज नरवाल, विनोद मलिक व पार्टी के अनेक नेता मौजूद थे।
गोहाना को रेल लाइन से हमने जोड़ा
उन्होंने कहा कि रोहतक से पानीपत वाया गोहाना रेल लाइन बिछाने का श्रेय उनके पिता स्व. रणबीर सिंह को जाता है। जबकि सोनीपत-जींद रेल लाइन वाया गोहाना की आवाज स्व. किशन सिंह सांगवान ने उठाई थी। उस समय हमारी सरकार थी।
विज्ञापन

अगली लड़ाई के लिए तैयार रहें
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि अब अगली लड़ाई के लिए तैयार रहें। जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी थी तो मैंने सरकार को एक साल का समय दिया था। यदि सरकार जन हित के काम करती तो मैं सरकार की बढ़ाई करता। अब सरकार जनविरोधी फैसले ले रही है तो सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा अब तक लिए गए सभी फैसले गलत लिए जा रहे हैं।
नोटबंदी का फैसला ठीक, व्यवस्था गलत
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा लिया गया नोटबंदी का फैसला तो ठीक है, लेकिन सरकार की व्यवस्था ठीक नहीं है। आम आदमी परेशानी झेल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार काले धन का राग अलाप रही है, जबकि सड़कों पर आम आदमी खड़ा रो रहा है।
सरकार की नीति व नीयत दोनों गलत : सांसद दीपेंद्र
रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सरकार की नीति व नीयत में से कोई भी ठीक नहीं है। कालेधन को बाहर निकलने के लिए की सरकर नोटबंदी कर दी, लेकिन इसके लिए जो नीति बनाई गई है, वह ठीक नहीं है। सरकार ने पचास फीसदी टैक्स देकर काले धन को सफेद करने की छूट दी है। इस फैसले से आतंकवादी भी अपना काला धन सफेद करेंगे। सरकार का उद्देश्य तो ठीक हो सकता है। लेकिन तरीका पूरी तह गलत है। 
कुर्सी पर खट्टर दिलों में हुड्डा
पूर्व प्रदेशाध्यक्ष धर्मपाल मलिक ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा की तुलना सर छोटूराम व स्व. ताऊ देवीलाल से की। उन्होंने कहा कि अब तक प्रदेश में दीनबंधु सर छोटूराम व स्व. देवीलाल लोकनेता व राजनेता बने हैं। उनके बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नंबर आता है। उन्होंने कहा कि बेशक आज मुख्यमंत्री की कुर्सी पर मनोहर लाल खट्टर बैठे हैं। लेकिन लोगों के दिलों में आज भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में मैं हुड्डा के साथ रहूंगा, इसके लिए चाहे कितना भी विरोध क्यों न झेलना पड़े। 
भाजपा ने धोखा तो हुड्डा ने दिया सहारा : प्रदीप
स्व. किशन सिंह सांगवान के बेटे प्रदीप सांगवान ने कहा कि जब मेरे पिता जी की मौत हुई थी तो उस समय भाजपा ने मुझे धोखा दिया। जबिक भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मुझे सहारा देकर गले से लगाया। प्रदीप सांगवान ने कहा कि मेरे पिता जी की मौत के बाद तत्कालीन पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह व सुषमा स्वराज शोक व्यक्त करने के लिए उनके घर आए थे। उस समय सभी के बीच में कहा था कि स्व. सांगवान के अधूरे सपने प्रदीप पूरे करेगा। जब टिकट बात आई तो उसे दरकिनार कर दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें