फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: ममता शर्मसार... भरी दोपहरी में ऑटो चालक की सीट पर मिली नवजात बच्ची, मासूम का चेहरा देख छलके आंसू

Sat, 04 May 2024 10:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

दो से तीन दिन की नवजात गांव राई में मंदिर के सामने खड़े ऑटो की चालक सीट पर छोड़ी गई है। गांव के मंदिर में बाबा को चाय देने आई महिला ने नवजात को रोते देख उठाकर गले से लगाया। महिला ने मामले से परिजनों को अवगत कराया, तो पुलिस को सूचना दी गई।  
विज्ञापन
सोनीपत के गांव राई में ऑटो के अंदर मिली नवजात के साथ गांव की महिला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गांव राई में ममता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जन्म से महज दो से तीन दिन की ही मासूम को बेसहारा छोड़ दिया गया। नवजात को गांव राई के शिव मंदिर के सामने ऑटो चालक की सीट पर लिटाया गया था। समय रहते मंदिर में बाबा को चाय देने आई महिला की नजर मासूम पर पड़ गई वरना मासूम की जान भी जा सकती थी। नवजात को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत ठीक है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


गांव राई निवासी ओमदेवी ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह शनिवार को दोपहर दो बजे गांव के मंदिर में बाबा को चाय देने गई थी। जब वह मंदिर के बाहर पहुंची तो वहां एक ऑटो खड़ा था। उन्होंने देखा कि एक बच्चा रो रहा था। उन्होंने देखा कि चालक की सीट पर बच्ची को लिटाया गया था।

उन्होंने बच्ची को उठाकर सीने से लगाया और आस-पास बच्चे के मां-बाप की जानकारी ली, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। उन्होंने अपने भतीजे नवीन को इस बारे में सूचना दी। जिसके बाद पुलिस को बताया गया। पुलिस ने बच्ची को बरामद कर नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


लालन-पालन नहीं करने को छोड़ी बच्ची
महिला का आरोप है कि बच्ची को माता-पिता ने लालन-पालन नहीं करने के उद्देश्य से इस बच्ची को मंदिर के बाहर लावारिस छोड़ दिया है। महिला ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।

मासूम का चेहरा देख छलके आंसू
मासूम का प्यारा चेहरा देखकर उसे बचाने वाली महिला ने उसे गला लिया और उनकी आंखों से भी आंसू छलक गए। उन्होंने प्यार से नवजात को दुलारा तो उसने रोना बंद कर दिया। उनकी जुबान से निकला कि कैसी मां थी जो इतनी प्यारी बच्ची को जन्म देने के बाद यूं बेसहारा हालत में छोड़ दिया। अगर बच्ची सीट से गिर जाती तो उसकी जान तक जा सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें