फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: इंस्पायर अवॉर्ड में सुस्त सोनीपत, लक्ष्य 2050 के मुकाबले 898 आइडिया अपलोड

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा देने वाली इंस्पायर अवॉर्ड योजना में जिले की रफ्तार धीमी है। आइडिया पंजीकरण की अंतिम तारीख 15 सितंबर है, जबकि अब तक लक्ष्य 2050 के मुकाबले महज 898 आइडिया ही पोर्टल पर अपलोड हुए हैं। जिले के करीब 453 स्कूलों में से 199 के विद्यार्थियों ने ही योजना में भागीदारी की है।
विज्ञापन

योजना के तहत कक्षा छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों से विज्ञान एवं तकनीक पर आधारित नए और उपयोगी आइडिया मांगे गए हैं। मानक एप के माध्यम से पंजीकरण के बाद विशेषज्ञ विचारों का मूल्यांकन करेंगे। चयनित विद्यार्थियों के खाते में सीधे 10 हजार रुपये भेजे जाएंगे, जिससे वे अपने आइडिया को विज्ञान मॉडल का रूप दे सकेंगे। कम पंजीकरण को देखते हुए शिक्षा विभाग स्कूलों को लगातार रिमाइंडर भेजकर अधिक से अधिक आइडिया अपलोड कराने के निर्देश दे रहा है।
पिछले सत्र में 62 आइडिया हुए थे चयनित
पिछले शैक्षणिक सत्र में जिले के 62 विद्यार्थियों के आइडिया इंस्पायर अवॉर्ड के लिए चयनित हुए थे। इन विद्यार्थियों के तैयार विज्ञान मॉडल जल्द होने वाली जिला स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में प्रदर्शित किए जाएंगे।
विज्ञापन

-
15 सितंबर को आइडिया पंजीकरण की अंतिम तारीख है। स्कूलों को लगातार रिमाइंडर भेजे जा रहे हैं। योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नई खोज की प्रवृत्ति को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

सुरेंद्र सिंह, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें