फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत हाफ मैराथन: अब तक 22 हजार से ज्यादा लोगों ने करवाया पंजीकरण

Wed, 05 Feb 2025 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 09- सोनीपत के लघु सचिवालय में मंडी पदाधिकारियों के साथ बैठक करते उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार।
विज्ञापन
सोनीपत। सोनीपत हॉफ मैराथन की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में अधिकारियों व मंडी एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि नशे के विरुद्ध मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में जिला प्रशासन की ओर से नौ फरवरी को दीनबंधू छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल में सोनीपत हॉफ मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। हाफ मैराथन में भाग लेने के लिए अब तक 22 हजार से ज्यादा लोग अपना पंजीकरण करवा चुके हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि मंडी एसोसिएशन के पदाधिकारी व मार्केट कमेटी के सचिव, मंडी आढ़तियाें और अन्य लोगों का हाफ मैराथन के लिए पंजीकरण करवाएं। जिससे हाफ मैराथन में अधिक लोगों की भागीदारी हो सके। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी स्कूलों के बड़े बच्चों को मैराथन के लिए पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें ताकि सभी इस मैराथन में भाग लेकर नशे के विरुद्ध इस लड़ाई के साक्षी बने और दूसरे लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करें।

उन्होंने एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने क्षेत्र की बड़ी औद्योगिक इकाइयों के मालिकों के साथ बैठक कर इकाइयों के कर्मचारियों का पंजीकरण करवाएं। उन्होंने एसडीएम अमित कुमार को निर्देश दिए कि आयोजन स्थल पर बनाई जा रही पार्किंग में सभी ब्लॉकों के लिए अलग-अलग स्थान निर्धारित करें ताकि लोगों को वापस जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। मैराथन में लेने के इच्छुक नागरिक सोनीपत मैराथन डॉट कॉम http://www.sonipathalfmarathon.com पर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी, डीडीपीओ जितेंद्र कुमार, जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार, जिला युवा अधिकारी नवीन गुलिया, सीआरपीएफ से महिला इंस्पेक्टर वृषाली, आईटीबीपी से इंस्पेक्टर अक्षय डाका व वीरेंद्र यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें