फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: सोनीपत जीआरपी थाना प्रभारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, रोहतक विजिलेंस की टीम ने की कार्रवाई

Fri, 05 Dec 2025 10:57 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत
विज्ञापन
थाना प्रभारी रिश्वत लेते गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोनीपत जीआरपी थाना प्रभारी विजय पाल को रोहतक विजिलेंस की टीम ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी एक ऐसे मामले में हुई है, जिसमें थाना प्रभारी पर शिकायत में कार्रवाई का डर दिखाकर रिश्वत मांगने का आरोप है।

विज्ञापन


सोनीपत निवासी ललित ने एक साल पहले छेड़खानी की शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि इस शिकायत पर कार्रवाई करने के बदले थाना प्रभारी विजय पाल ने ललित से 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित ललित ने पहले ही पांच हजार रुपये दे दिए थे और बाकी 5 हजार रुपये देते समय विजिलेंस की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। खास बात यह है कि इस मामले में एक साल पहले ही पीड़ित और आरोपी के बीच समझौता हो चुका था। इसके बावजूद, थाना प्रभारी द्वारा रिश्वत मांगने की यह घटना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाती है।

रोहतक विजिलेंस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी विजय पाल को जीआरपी थाने से गिरफ्तार किया और आगे की कार्रवाई के लिए रोहतक ले गई। इस गिरफ्तारी से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें