फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलामुखी के प्रति दृष्टिकोण बदलने की जरूरत : विनोद

Fri, 05 Dec 2025 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 02: सोनीपत के हैबिटेट क्लब में आयोजित कार्यक्रम को संबो​धित करते पैनल अ​धिवक्ता विनोद शर्म - फोटो : एचएलबी कोच।
विज्ञापन
सोनीपत। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से वीरवार को हैबिटेट क्लब में स्वीकार : न्याय और सम्मान (मंगलामुखी समुदाय के लिए जागरूकता अभियान) के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। पैनल अधिवक्ता विनोद शर्मा ने विधिक अधिकार, समान अवसरों, समाज में स्वीकृति व न्याय सुनिश्चित करने के लिए उपलब्ध कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि समाज में इस समुदाय के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण विकसित करना समय की जरूरत है। शर्मा ने विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मंगलामुखी, महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों को जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण निशुल्क पैनल अधिवक्ता प्रदान करता है।
जो व्यक्ति कार्यालय आने में अक्षम है वह जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के हेल्पलाइन 0130-2220057 व नालसा हेल्पलाइन 15100 पर कानूनी सलाह और जानकारी प्राप्त कर सकता है। इसमें रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रतिनिधि, प्रोफेसर राधिका नैय्यर व लीगल एंड काउंसलर अक्षय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें