फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से पठानकोट एक्सप्रेस ट्रेन बनेगी सुपरफास्ट, 3 मार्च से होगा सोनीपत में ठहराव

Thu, 02 Feb 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से पठानकोट जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन अब सुपरफास्ट ट्रेन के नाम से जानी जाएगी। तीन मार्च से इस गाड़ी को 14037/38 की बजाय नए नंबर 22429/30 से जाना जाएगा। अंबाला की तरफ जाने वाले सोनीपत के यात्रियों को काफी समय से इस गाड़ी के ठहराव की मांगें की जा रही थीं। सोनीपत के यात्रियों को मांग को पूरा करते हुए उत्तर रेलवे 3 मार्च से सोनीपत रेलवे स्टेशन पर गाड़ी के ठहराव करने जा रहा है। गाड़ी के ठहराव होने से यात्रियों को सुबह के समय अंबाला की ओर जाने के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। 3 मार्च से 22429 (पुराना नं. 14037) दिल्ली जं.- पठानकोट सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिल्ली जं. से सुबह 8:25 बजे पठानकोट के लिए प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी उसी दिन सायं 6:30 बजे पठानकोट पहुंचेगी। वापसी में 22430 पठानकोट-दिल्ली जं. सुपरफास्ट एक्सप्रेस पठानकोट से सुबह 7 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी, उसी दिन यह गाड़ी सायं 5 बजे दिल्ली जं. पहुंचेगी। 22429/22430 दिल्ली जं.-पठानकोट-दिल्ली जं. सुपरफास्ट एक्सप्रेस सब्जी मंडी, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, सरहिंद, लुधियाना, जालंधर सिटी, ब्यास, अमृतसर, बटाला, धारीवाल, गुरदासपुर और दीना नगर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।
विज्ञापन

वर्तमान में ये है गाड़ी की स्थिति
वर्तमान में 14037 दिल्ली जं.-पठानकोट एक्सप्रेस सुबह 8 बजे रवाना होती है। यह गाड़ी पानीपत जं., करनाल, कुरुक्षेत्र जं., अंबाला कैंट जं., सरहिंद जं., लुधियाना जं., जालंधर सिटी जं., ब्यास जं., अमृतसर जं., बटाला जं., धारीवाल से गुरदासपुर होते हुए पठानकोट जं. शाम 6:40 बजे पहुंच जाती है। वहीं वापसी में 14038 पठानकोट-दिल्ली जं. एक्सप्रेस सुबह 6:55 बजे दिल्ली जं. के लिए रवाना होती है। यह गाड़ी दीना नगर, गुरदासपुर, धारीवाल, बटाला जं., अमृतसर जं., ब्यास जं., जालंधर जं., लुधियाना जं., सरहिंद जं., अंबाला कैंट जं., कुरुक्षेत्र जं., करनाल, पानीपत जं., सोनीपत जं., सब्जी मंडी होते हुए दिल्ली जं. शाम 5:25 बजे पहुंचती है।
3 मार्च से दिल्ली-पठानकोट अप लाइन पर भी स्टेशनों पर ठहरा करेगी। इस गाड़ी का नंबर में परिवर्तन किया जाएगा। यात्रियों की पिछले की वर्षों से अपलाइन पर ठहराव की बात की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नीरज शर्मा, सीपीआरओ, रेलवे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें