गोहाना बार एसोसिएशन बने एक माह भी नहीं बीता कि वह दो फाड़ हो गई। कुछ वकीलों ने 22 दिसंबर को बनी एसोसिएशन से अपने आप को अलग करके एक अन्य एसोसिएशन का गठन किया है। इसमें एडवोकट बबीता शर्मा को प्रधान बनाया गया है। हालांकि पूर्व गठित एसोसिएशन का दावा है कि अधिकतर वकील उनके साथ हैं और प्रदेश में सभी बार का चुनाव 22 दिसंबर को हो चुका है तो दूसरी एसोसिएशन का कोई महत्व नहीं रहता। यह भी कहा है कि अगर कोई नई एसोसिएशन बनाता है तो उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।
22 दिसंबर को बिना चुनाव कराए ही महाबीर मलिक प्रधान, संदीप सनसवाल उपप्रधान और सचिव संजय सैनी को चुना गया था। वहीं, दूसरी एसोसिएशन बनाकर प्रधान चुनी गई बबीता शर्मा ने दावा किया कि उनके पक्ष में अधिकतर वकील हैं और 22 दिसंबर से पहले बार के प्रधान रहने वाले ने अपना चार्ज उनको सौंप दिया है। सचिव बिजेन्द्र भनवाला और रोहित परुथी को उपप्रधान नोमिनेट किया गया है। उन्होंने कहा कि वह गुरुवार को राज्यसभा सांसद और इस्पात मंत्री वीरेंद्र सिंह से भी मिलकर आई हैं और बार के लिए पांच लाख रुपये की ग्रांट मंजूर करवाई है जो कि सांसद ने गत साल बार के लिए घोषणा की थी।