फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन स्थान पर बलिदान दिवस आज, अगली रणनीति की होगी घोषणा

Sun, 19 Feb 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की तरफ से बलिदान दिवस पर अगली रणनीति की घोषणा की जाएगी। समिति ने सरकार की तरफ से घायलों के दिए जाने वाले मुआवजे की घोषणा को महज झुंझुना बताया है तथा कहा कि यह पीड़ितों के घाव पर नमक लगाने वाली बात है। सरकार की नीयत साफ नहीं है। सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है। रविवार को होने वाली शोक सभा के बाद अगली रणनीति की घोषणा करेंगे। प्रशासन ने आने वाली भीड़ को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का दावा किया है।
विज्ञापन

शनिवार बाद दोपहर जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने धरना आधे दिन के लिए समाप्त कर दिया ताकि रविवार को होने वाली शोक सभा की तैयारियां की जा सकें। जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने शोक सभा के दौरान भारी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई है। आरक्षण संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष आजाद लठवाल ने बताया कि शोक सभा की तैयारियों को लेकर आधे दिन बाद धरना समाप्त किया गया है। धरना स्थल का विस्तार किया जा रहा है। दो एकड़ जमीन को धरना स्थल में शामिल किया गया है।
मुआवजे की घोषणा एक ढकोसला
समिति के जिलाध्यक्ष ने सरकार द्वारा पिछले साल आरक्षण आंदोलन में घायल हुए लोगों को दी जाने वाली राशि को कम बताते हुए इसे जले पर नमक छिड़कने की संज्ञा दी है। उन्होंने कहा कि ये एक ढकोसला है। सरकार की नीयत साफ नहीं है। इसीलिए समाज द्वारा नकारे गए लोगों के साथ पानीपत में रविवार को बैठक कर आंदोलन को समाप्त कराने की योजना बना रही है।
विज्ञापन

500 वालंटियर देखेंगे व्यवस्था
शोक सभा के दौरान धरना स्थल के अलावा सड़कों पर व्यवस्था बनाने के लिए समिति द्वारा 500 वालंटियर नियुक्त किए गए हैं। इनमें से 10-10 की टोलियां बनाकर सभी चौराहों पर ड्यूटी लगाई गई हैं, ताकि किसी भी स्थान पर जाम न लग सके। अन्य वालंटियर धरना स्थल पर सारी व्यवस्थाएं देखेंगे।
यशपाल मलिक करेंगे आगामी रणनीति की घोषणा
सरकार के साथ वार्ता करने या न करने के अलावा आंदोलन की अगली रूपरेखा के बारे में समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक शोक सभा के बाद एक बजे कोर कमेटी की बैठक लेंगे। बाद में गत दिवस रोहतक में हुई बैठक में लिए गए फैसले की समीक्षा के बाद अगली रणनीति की मौके पर ही घोषणा कर दी जाएगी।
दो करोड़ जुटा चंदा
आरक्षण समेत सात मांगों को लेकर गांव जौली में दिए जा रहे धरने पर चंदा देने वालों का तांता लगा हुआ है। चंदे की रकम दो करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने के आसपास है। अब महिला मंडलों ने भी हजारों रुपये का चंदा देने का क्रम शुरू कर दिया है।
सुरक्षा के हैं पुख्ता इंतजाम
शोक सभा के दौरान जौली गांव में जुटने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने भी कमर कस ली है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट व एसडीएम अजय कुमार ने बताया कि सभी रास्तों पर ज्यादा से ज्यादा फोर्स लगाई जा रही है। मॉक ड्रिल भी की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें