फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सोनीपत जिला प्रशासन ने बजट को लेकर मांगे नागरिकों के सुझाव

Thu, 15 Jan 2026 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। बजट के नियोजन में नागरिकों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन आवश्यक कदम उठा रहा है। यह बात उपायुक्त सुशील सारवान ने कही है। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 के बजट को अधिक समावेशी, पारदर्शी एवं नागरिक केंद्रित बनाने के लिए हरियाणा सरकार प्री बजट परामर्श प्रक्रिया चला रही है।
विज्ञापन

बता दें कि हाल ही में 6 जनवरी को मुख्यमंत्री ने एआई आधारित बजट सुझाव पोर्टल लॉन्च किया है। इसके माध्यम से आम नागरिकों से नवाचारपूर्ण, व्यावहारिक एवं भविष्य उन्मुख सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं।
इसको लेकर उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि जिला प्रशासन नागरिकों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन आवश्यक कदम उठा रहा है। इसके तहत जिले में हैंड होल्डिंग एवं मार्गदर्शन डेस्क स्थापित किए जाएंगे। जन जागरूकता अभियान, कार्यशालाएं एवं ओरिएंटेशन सत्र आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री ने चयनित एवं शॉर्टलिस्ट किए गए सुझावों के योगदानकर्ताओं को बजट सत्र 2026-27 में भाग लेने का अवसर देने की भी घोषणा की है। यह प्रयास विकसित हरियाणा 2047 के विजन को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने बताया कि जिले के लोग अपने फोन से दिया गया क्यूआर कोड स्कैन करें, 7303350030 पर मिस्ट कॉल दें या एआई सहायक से thevoxai.in/haryanabudget लिंक पर बात करें। फाॅर्म भरने के लिए bamsharyana.nic.in/suggestion.aspx पर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें