फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कुंडली में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर

Thu, 15 Jan 2026 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 02: सोनीपत के कुंडली में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी में रास्ते को उखाड़ता बुलडोजर
विज्ञापन
सोनीपत। नगर योजनाकार विभाग की ओर से बुधवार को कुंडली में जीटी रोड के पास ढाई एकड़ में अवैध रूप से बसाई जा रही कॉलोनी पर बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान इंटरलॉकिंग टाइलों से बने रास्तों को तोड़ दिया गया।
विज्ञापन


जिला नगर योजनाकार अजमेर सिंह ने लोगों से अपील की कि अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें। ऐसी कॉलोनियों में सरकार की ओर से कोई भी मूलभूत सुविधा जैसे सड़क, पानी, सीवरेज या बिजली नहीं प्रदान की जाती है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिले में किसी भी अवैध कॉलोनी के निर्माण की अनुमति नहीं दी जाएगी। विभाग की ओर से जिले के सभी क्षेत्रों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और यदि कोई व्यक्ति अवैध कॉलोनी विकसित करता पाया गया, तो उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें