सोनीपत के गांव गढ़ी केसरी निवासी सतीश ने बताया कि वह गांव में पत्थर व टाइल का शोरूम चलाते हैं। उनका टाटा एस फोर-व्हीलर शोरूम परिसर में खड़ा रहता है। रविवार रात पौने दस बजे उनके कारिंदों ने सूचना दी कि ललित नाम का युवक टाटा एस में आग लगाकर भाग गया है।
सोनीपत के गन्नौर के गांव गढ़ी केसरी में पत्थर कारोबारी के शोरूम परिसर में खड़े टाटा एस को एक युवक आग लगा दी। वारदात को अंजाम देकर युवक भाग गया। पीडि़त दुकानदार को मामले का पता लगा तो पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
रविवार रात करीब पौने दस बजे आग लगाने की मिली थी जानकारी
गांव गढ़ी केसरी निवासी सतीश ने बताया कि वह गांव में पत्थर व टाइल का शोरूम चलाते हैं। उनका टाटा एस फोर-व्हीलर शोरूम परिसर में खड़ा रहता है। रविवार रात पौने दस बजे उनके कारिंदों ने सूचना दी कि ललित नाम का युवक टाटा एस में आग लगाकर भाग गया है। वह तुरंत अपने शोरूम पर पहुंचे। वहां टाटा एस धू-धू कर जल रहा था। जिस पर उन्होंने कर्मियों की मदद से आगे पर काबू पाया। उसके बाद मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच के बाद ललित नाम के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अधिकारी के अनुसार
टाटा एस में आग लगाने की सूचना मिली थी। पीडि़त के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। -इंस्पेक्टर रवि कुमार, थाना प्रभारी, गन्नौर।