फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, दो दोस्त गंभीर, दो किमी लंबा जाम लगा

Mon, 18 Sep 2023 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :10: सोनीपत के बहालगढ़ में हादसे के बाद मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 पर बहालगढ़ के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। ट्रक चालक ने बाइक के बाद खड़ी कार को भी टक्कर मार दी। घायल बाइक सवार युवकों को बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक दिल्ली से पराठा खाने के लिए मुरथल ढाबे पर आ रहे थे। हादसे के बाद हाईवे पर दो किलोमीटर दूर राई तक जाम लग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दिल्ली के त्रिलोकपुरी निवासी अभिषेक ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि वह शनिवार रात नौ बजे अपने दोस्त केशवपुरम निवासी हिमांशु और दिल्ली-9 के गांव धीरपुर निवासी गौरव के साथ बाइक पर सवार होकर मुरथल पराठा खाने आ रहा था। बाइक को हिमांशु चला रहा था। जब वह बहालगढ़ फ्लाईओवर से पहले रॉयल ढाबा के सामने पहुंचे तो सड़क के किनारे खड़ी कार से बचकर बाइक निकालने का प्रयास किया तो पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में हिमांशु की मौके पर ही मौत हो गई। उसे और गौरव को काफी चोट आई। बाइक में टक्कर मारने के बाद ट्रक सड़क किनारे खड़ी कार को भी टक्कर मार दी। गनीमत रही की उसमें सवार दो सिख युवकों को चोट नहीं लगी। राहगीरों ने घायलों को बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया। ट्रक चालक गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। पुलिस ने अभिषेक के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दो किलोमीटर तक लग गया था जाम

कार क्षतिग्रस्त होने पर सिख युवकों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान दिल्ली-पानीपत हाईवे पर जाम लग गया। कुछ देर में ही दो किलोमीटर दूर राई गांव तक वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर पहुंची बहालगढ़ व हाईवे थाना पुलिस ने तुरंत क्रेन बुलाकर ट्रक व क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। इससे आधा घंटा तक वाहन चालक परेशान रहे।
विज्ञापन


बाइक सवार युवक ने नहीं लगाया था हेलमेट

पुलिस के अनुसार बाइक चला रहने युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था। इसके चलते सड़क पर गिरने से वह बुरी तरह से घायल हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसके दोनों साथी हेलमेट पहने थे, जिससे उसकी जान बच सकी।

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। -देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, बहालगढ़।

फोटो :10: सोनीपत के बहालगढ़ में हादसे के बाद मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस। संवाद

फोटो :10: सोनीपत के बहालगढ़ में हादसे के बाद मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस। संवाद

फोटो :10: सोनीपत के बहालगढ़ में हादसे के बाद मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस। संवाद

फोटो :10: सोनीपत के बहालगढ़ में हादसे के बाद मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें