फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 15वीं हरियाणा स्टेट वुडबॉल चैंपियनशिप में सोनीपत को ओवरऑल चैंपियन का खिताब

विज्ञापन
फोटो 11जेएनडी31-15वीं हरियाणा स्टेट वुडबॉल चैंपियनशिप की विजेता टीम अपने कोच के साथ। स्रोत कोच
विज्ञापन
फोटो 11जेएनडी31
विज्ञापन

रोहतक दूसरे और पानीपत तीसरे स्थान पर रहा, विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। सफीदों रोड स्थित रेस्टोरेंट एंड बैंक्वेट हॉल में आयोजित दो दिवसीय 15वीं हरियाणा स्टेट वुडबॉल चैंपियनशिप का मंगलवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 250 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ओवरऑल चैंपियनशिप की ट्रॉफी सोनीपत की टीम ने अपने नाम की, जबकि रोहतक दूसरे और पानीपत तीसरे स्थान पर रहा।
हरियाणा वुडबॉल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष अधिवक्ता वीर सिंह आर्य ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रदेश में वुडबॉल खेल को बढ़ावा देना और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध करवाना है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के शुभारंभ पर प्रो. संदीप शर्मा, प्रो. राजेश बिड़ान, एसडीओ नरेंद्र पूनिया और मैनेजर जगदीप बिड़ान ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव दलाल ने की।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि प्रदीप चौहान और सैफरोन होटल के अध्यक्ष रमेश सहरावत ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। रमेश सहरावत ने कहा कि खिलाड़ियों को हार-जीत से ऊपर उठकर अनुशासन, खेल भावना और आपसी सम्मान के साथ खेलना चाहिए। खेलों से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ आत्मविश्वास, एकाग्रता और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने युवाओं से नियमित अभ्यास करने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
आयोजन में रेफरी रिया नारंग, निकिता, आयुष, पंकज, रुबीना और अंकित बोरिया सहित तकनीकी अधिकारियों ने सहयोग दिया। इस अवसर पर ललित कुमार, अमरपाल, पीटर, राकेश, डॉ. मनीषा और डॉ. रोहित राठी मौजूद रहे।
विज्ञापन

चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा
हरियाणा फुटबॉल संगठन के महासचिव अनूप राठी ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले चयनित खिलाड़ी अगले महीने हिमाचल प्रदेश में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को विश्व चैंपियनशिप में खेलने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें